लॉकडाउन को लेकर बाजार में किराना सामान की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से 6 मई को पहली बार सामान का रेटलिस्ट जारी किया गया था। इसमें मुख्य रूप से अरहर दाल की कीमत 86 रुपए प्रति किलोग्राम, मूंग दाल की कीमत 115 रुपए व तेल की कीमत 156 रुपए लीटर दी गई थी। इसके साथ ही 23 किराना व आवश्यक सामान की दर प्रशासन की ओर से जारी की गई थी। मुख्य रूप से दाल व तेल की कीमत बाजार की कीमतों से कहीं भी मेल नहीं खा रही थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।