ताजपुर: प्रखंड के हरिशंकरपुर बघौनी निवासी और साहिबा बुटीक की संचालिका रेखा देवी और मनोज कुमार साह के विवाह के रजत जयंती वर्ष पर आचार्य राकेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में विश्वमाता गायत्री माता की आराधना के साथ सांध्यकालीन दीप यज्ञ का आयोजन किया गया । सांस्कृतिक उदघोष और विचारक्रांति के सुविचारों की शानदार प्रस्तुति के साथ ये अतिशोभनीय कार्यक्रम से उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हुए । कार्यक्रम के अंत मे द एलिट सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम के स्थानीय सदस्यों डॉ आर पी सिंह, डॉ सीमा राज, राकेश, आलोक, संतोष कुमार सुमन आदि के साथ घर संसार परिवार के द्वारा उनके 25 वें विवाह वर्षगाँठ पर 25 पौधे भेंट किये गए जिससे वो पुरा माहौल ही हरा भरा हो गया । पौधे भेंट करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने विवाह के रजत जयंती मना रहे दम्पति अपने बहन बहनोई को सुख संपति के साथ हरा भरा रहने का आशीर्वाद दिया और वहाँ उपस्थित लोगों के बीच आज इस कोरोना काल मे ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों की परेशानी और वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा किया और उपस्थित हर एक व्यक्ति से इस साल ही दस दस पेड़ लगाने का संकल्प लिया । इसके पूर्व इस दम्पति में दिन में विश्व प्रसिद्ध खुदनेश्वर धाम में जाकर कोविड प्रोटोकाल के तहद पुजा अर्चना किया और मंदिर परिसर में दो पौधों का रोपण भी किया । इस कार्यक्रम में डॉ आर कुमार, डॉ सीमा राज, नूतन कुमारी, डॉ आर पी सिंह, नीलम सिन्हा, अंजली, काजल, प्रकाश, राकेश, आलोक, अशोक गुप्ता, किरण, ममता, अदिति, मृत्युंजय , धनंजय, रिद्धिमान, सेतु आदि ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।