बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के थाना पूसा से ललिता भारती मोबाइल वाणी के माध्यम से गायत्री देवी से साक्षात्कार ले रही है जिसमे उनका कहना है कि उनकी उम्र 62 वर्ष है और उन्हें अभी तक वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। वह बहुत गरीब है और मजदूरी करती है। इसलिए वह सरकार से चाहती है कि इनकी मदद किया जाए।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर समस्तीपुर शहर से सटे कन्हैया चौक हसनपुर और जितवारपुर चांदनी चौक पर मध्य रात्री तक धूम मची रही। जगह-जगह मूर्तियां स्थापित कर लोग पूजा अर्चना करने को लेकर लाइन लगाकर खड़े रहे। भजन कीर्तन का सिलसिला मध्य रात्री तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की आरती उतारी और मंगल गीत गाए, प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन उत्सव, उल्लास व भक्ति का माहौल रहा।इस अवसर शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही तैयारी चल रही थी। जैसे ही घड़ी की सूई रात के 12 बजे को पार की, जश्न मनाया जाने लगा। लोग खुशी से झूम उठे। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे। भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। कोरोना काल को लेकर मेला का आयोजन नहीं किया गया है, बावजूद इसके आस्था के प्रति लोगों का हुजूम भक्तों का लाइन देखकर लगाया जा सकता है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संवादाता राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप स‍िंह ने सोमवार को स्नातक प्रथम खंड सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए विवि के आधिकारिक साइट पर प्रथम चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट पर जाकर अपने यूनिक आईडी एवं जन्म तिथि से लॉगइन करना होगा।अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. विजय कुमार यादव ने बताया की कुल आवेदित 1,93, 628 छात्र-छात्राओं में से 1,38, 350 का चयन प्रथम खंड कला, विज्ञान एवं वाणिज्य (प्रतिष्ठा एवं सामान्य) में नामांकन के लिए चयन हुआ है। कहा कि कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि इतनी अधिक संख्या में छात्रों का नामांकन प्रथम सूची में हुआ है। इस कार्य में प्रति कुलपति प्रो. डॉली सिन्हा का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। बता दें कि छह से 24 सितंबर तक नामांकन की तिथि पुन: निर्धारित की गई है।

मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते हैं कि बेटी पढ़ेगी तभी समाज बढ़ेगी इसीलिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कि नारा को बुलंद करना चाहिए और सब सुसज्जित समाज का निर्माण करना चाहिए।

सरकारी परिसर एवं स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द ही तंबाकू मुक्त परिसर का बोर्ड अथवा होर्डिंग, साइनेज या दीवाल लेखन लगाने की व्यवस्था होगी। जिसका उल्लंघन करने वालों को दंडित करने के प्रावधान का भी प्रावधान किया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया गया है। सरकारी परिसर अथवा चिकित्सीय संस्थान में तंबाकू इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर त्वरित दंड का प्रावधान भी किया गया है। तंबाकू का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव स्कूली बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहा है। सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है, जिससे समाज को तंबाकू सेवन के खतरे से अवगत कराते हुए उन्हें तंबाकू से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया जाना है।सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया सभी प्रकार के कैंसरों में तंबाकू के सेवन से जुड़े कैंसरों का हिस्सा 40 प्रतिशत है। इसके अलावा 90 प्रतिशत मुंह का कैंसर तंबाकू के प्रयोग से होते हैं। तंबाकू सेवन पर रोक लगाने एवं साथ ही तंबाकू से होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में वृहत पैमाने पर जन-जागरूकता फैलाने की जरूरत है। तंबाकू का दुष्प्रभाव सबसे अधिक स्कूली बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहा है। इसको लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय से तंबाकू के सेवन पर नियंत्रण एवं तंबाकू नियंत्रण अधिनियम-2003 के प्रभावी अनुपालन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार डांस एसोसिएशन के बैनर तले ‘बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2021’ के जिला स्तरीय ऑडिशन का आयोजन शहर के ताजपुर रोड स्थित रिदम अकादमी में किया गया। निर्णायक मंडल के रूप में शरफुद्दीन (मिस्टर इऑन) व शहबाज़ खान शामिल थे। मौके पर बिहार डांस एसोसिएशन के चेयरमैन सन्नी एडवर्ड, सिटी सिकरेट्री बादल कुमार, अभी कपूर और प्रभात साजन समेत अन्य मौजूद थे। ऑडिशन में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया जिसमें से जिला स्तर के 15 प्रतिभागियों को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहरा राज्य के समस्तीपुर जिला से संवादाता राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में कोविड टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगामी 31 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। जिले में 98 हजार लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाअभियान के दिन सत्र का आयोजन सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। सभी लाभार्थियों का कोविन पोर्टल पर वेरीफायर द्वारा संध्या छह बजे तक कार्य करना है।कोविड-19 टीकाकरण से लाभार्थियों को आच्छादित करने हेतु छह माह में छह करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी को लेकर महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले द्वारा लाभार्थियों की संख्या का आकलन करते हुए पर्याप्त संख्या में सत्रों का आयोजन करते हुए प्रति सत्र कम से कम 150 लाभार्थियों को कोविड 19 टीका देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में एएनएम व वेरीफायर की व्यवस्था करने को कहा गया है।

बिहार के शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) ने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने यह तय किया है कि सूबे के ऐसे जिले जहां पर पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई नहीं होती है, वहां इसके लिए माहौल तैयार किया जाए. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar choudhary) ने आज खुद इस बात की जानकारी दी है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सरायरंजन प्रखंड के विशंभरपुर एलौथ पंचायत एवं बरबट्टा पंचायत के तीन छात्रों ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में तीन बच्चों ने परचम लहरा कर जिले का नाम रोशन किया है। बता दें कि अल्फा उच्च विद्यालय एलौथ के दो छात्र एवं उच्च विद्यालय बरबट्टा के छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है । इसमें भारत सरकार के द्वारा प्रतिभागियों को 48 हजार रुपए दिए जाएंगे जिसे प्रतिभागियों को आगे की पढ़ाई में सुविधा होगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आस वेलफेयर सोसाइटी ने एक नई पहल कान्हा की रसोई कृष्ण जन्माष्टमी के जन्मोत्सव के दिन ₹ 5 में भरपेट भोजन का आरंभ किया गया जिसका उद्घाटन बाल नन्हे कान्हा स्वरूप "वीर" रविंद्र खत्री के सुपुत्र के द्वारा की गई।और मनीष कुमार संस्थापक के साथ कई लोग उपस्थित थे टीम आस के अध्यक्ष चंदन , चिंटू सिंह , बिहार NGO संघ के सचिव संजय कुमार बबलू, युवा सौर्य के सचिव दीपक कुमार ,राहुल सिंह ,रविंद्र खत्री ,तेजस्वी, हिंदू पुत्र के अध्यक्ष अविनाश कुमार बादल सिंह, पूजा सिंह , रोहन तनेजा( रक्त दान समूह के संस्थापक)अमृता पासवान, राकेश कुमार(रोटी बैंक) अभिषेक, आनंद पासवान,आदित्य मुखर्जी, कौशल, ऋषभ, अली इकबाल इत्यादि उपस्थित थे |प्रत्येक शनिवार को "कान्हा की रसोई" बस स्टैंड के बगल में 11बजे से 1बजे दिन तक चालू रहेगी। आज के पावन दिन कान्हा के रसोई में लगभग 150 लोगो ने वर्षा के बावजूद भरपेट खाना खाया अगर लोगो का प्यार ऐसे बना रहा तो ये रसोई हर शनिवार को 150 - 200 लोगो को भरपेट खाना खिलाने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।