श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर समस्तीपुर शहर से सटे कन्हैया चौक हसनपुर और जितवारपुर चांदनी चौक पर मध्य रात्री तक धूम मची रही। जगह-जगह मूर्तियां स्थापित कर लोग पूजा अर्चना करने को लेकर लाइन लगाकर खड़े रहे। भजन कीर्तन का सिलसिला मध्य रात्री तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की आरती उतारी और मंगल गीत गाए, प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन उत्सव, उल्लास व भक्ति का माहौल रहा।इस अवसर शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही तैयारी चल रही थी। जैसे ही घड़ी की सूई रात के 12 बजे को पार की, जश्न मनाया जाने लगा। लोग खुशी से झूम उठे। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे। भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। कोरोना काल को लेकर मेला का आयोजन नहीं किया गया है, बावजूद इसके आस्था के प्रति लोगों का हुजूम भक्तों का लाइन देखकर लगाया जा सकता है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
