बिनगामा चौक पर किया गया निःशुल्क आँख जाँच शिविर का आयोजन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से राधा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्होंने विद्यालय में अपना
*मज़दूर-किसानों के संगठनों के आह्वान पर आयोजित 25 सितंबर के भारत बन्द में पूरी ताकत से उतरेगा खेग्रामस और मनरेगा मज़दूर सभा-धीरेंद्र झा *कोरोना और अतिवृष्टि से बदहाल गांव-गरीबों को विशेष अनुदान दे सरकार- उमेश कुमार *मनरेगा मज़दूरों का आंदोलन तेज होगा- जीबछ पासवान *अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मज़दूर सभा की जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न कृषि कानून एवं निजीकरण के खिलाफ 25 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में किसान- मजदूर सड़क पर उतरेंगे. इसके लिए प्रखंड से लेकर गांव- टोला स्तर पर किसान- मजदूरों की बैठक कर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा. ये बातें भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव का० धीरेंद्र झा ने मंगलवार को दरगाह रोड में खेग्रामस के जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष का० उपेंद्र राय ने किया जबकि बैठक का संचालन जिला सचिव का० जीबछ पासवान ने किया. अधिवक्ता सुशील कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, सुरेश कुमार, दीपन राय, अशोक राय, विनय झा आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया. 25 सितंबर को सरकारी संस्थानों के निजीकरण के खिलाफ भारत बंद को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने, जलनिकासी एवं फसल क्षति मुआवजा की मांग पर 13 सितंबर को माले कार्यालय से जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन में भागीदारी दिलाकर सफल बनाने का निर्णय समेत अन्य आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया. माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने कहा कि बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए पार्टी संगठन को मजबूत कर संगठन का जाल बनाना होगा. मौके पर माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये खेग्रामस जिला कमिटी के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
* माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक में लिए गये आंदोलनात्मक निर्णय * निजी क्षेत्रों को आरक्षण के दायरे में लाए बिना दलित-पीछड़ों का विकास असंभव- धीरेन्द्र * पार्टी-संगठन को मजबूत कर काली ताकतों के खिलाफ लड़ाई तेज करेगी माले- उमेश कुमार * अन्नदाता को नजरअंदाज नहीं करे प्रशासन-सरकार, 13 सितम्बर समाहरणालय पर प्रदर्शन- सुरेन्द्र ताजपुर, 1 सितंबर '21 निजी क्षेत्रों को आरक्षण के दायरे में लाए बिना दलित- गरीब- पीछड़ों का विकास असंभव है. सरकारी के आनाकानी के खिलाफ भाकपा माले योजनाबद्ध तरीके से महागठबंधन को साथ लेकर आंदोलन तेज करेगी. जाति आधारित जनगणना, निजी क्षेत्र में आरक्षण का विस्तार, मोदी सरकार की देश बेचने की मुहिम और किसान विरोधी कारपोरेट पक्षीय कृषि कानून की वापसी
विद्यापतिनगर: टीकाकरण को लेकर चलाए गए महाअभियान के तहत मंगलवार को केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ रही। भीड़ इतनी ज्यादा थी इसे संभालने को एक भी पुलिस कर्मियों नहीं दिखे। केंद्रों पर पहले टीका लगवाने के लिए लोगों के बीच मारामारी मची रही। वहीं कई स्थानों पर भारी भीड़ के चलते टीका लगाने का कार्य देरशाम तक चलता रहा। जिला प्रशासन के आदेश पर मंगलवार को जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इसके लिए जिले भर में 515 केंद्र बनाए गए।ताकि केंद्रों पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अभियान पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए। इसके बाद भी केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय भजंगामा केंद्र पर विवाद होने लगा और टीका लगवाने के लिए आए लोग टीकाकरण कर रही टीम से ही भिड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद कर्मियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पीएचसी प्रभारी रामचन्द्र सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर चलाए गए विशेष टीकाकरण अभियान के तहत प्रखण्ड भर में 16 केंद्र बनाये गये जहां 55 कर्मियों को लगाए गए हैं। खबर लिखें जाने तक दो हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। नोडल अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहकर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. बी0 के0 सिंह ने सेंटरों की निरीक्षण के दौरान कहा कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई हैं। वह वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवा लें। जिनकी दूसरी डोज का समय हो गया है। वह किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तरह पंचायत चुनाव के कार्यों में ही लगे हुए हैं। डीएम के द्वारा अलग-अलग कोषांगों का गठन कर जिला स्तर के लगभग सभी पदाधिकारियों को इस चुनाव में जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं, संबंधित विभाग के कर्मियों को भी अलग-अलग कार्य आवंटित कर पंचायत चुनाव में लगा दिया गया है। बता दें कि द्वितीय चरण में समस्तीपुर, पूसा एवं ताजपुर प्रखंडों में चुनाव होने हैं। समस्तीपुर प्रखंड में कुल 14 पंचायतों के मुखियों, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंच एवं जिला परिषद सदस्य के चुनाव होने हैं। जबकि पूसा प्रखंड में कुल 13 एवं ताजपुर प्रखंड के कुल 12 पंचायतों का चुनाव होना है। द्वितीय चरण में जहां चुनाव होना है, वहां तैयारियां काफी तेज गति से चल रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ (लियाफी) के देशव्यापी मांगों के समर्थन में समस्तीपुर शाखा के अभिकर्ता संघ ने भी जिले के ताजपुर रोड स्थित एलआईसी कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया।अभिकर्ताओं की 15 सूत्री मांगों में मुख्य रूप से अभिकर्ताओं के कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान कोविड से हुए मृत्यु की दशा में उनके परिवार को एक करोड़ की राशि निगम के द्वारा दी जाने, मृतक अभिकर्ताओं के बच्चों के पढ़ाई का खर्च निगम वहन करने, ग्रुप इंश्योरेंस 25 से 50 लाख दुर्घटना बीमा सहित अभिकर्ताओं के पीएफ एवं पेंशन की व्यवस्था भी की जाने तथा अभिकर्ताओं के परिवार एवं बच्चों को मेडिक्लेम कैशलेश सुविधा दी जाने की मांग शामिल है। मौके पर ममता देवी, मौसमी कुमारी, रामनाथ राय, अभय शंकर झा, सुरेंद्र पंडित, बासुकी कुमार सिंह, अजब लाल साह समेत अन्य अभिकर्ता मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सुखेत माॅडल के प्रणेता डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य वैज्ञानिकों को विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि सुखेत माॅडल की चर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की थी और देश के अन्य पंचायतों में भी इसे अपनाने पर जोर दिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपने बयानों लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने कल कह भी दिया कि उपेंद्र कुशवाहा जो कहता है, उसे सभी लोग मानते हैं. उन्होंने मीडिया से भी कहा था कि आगे से आपलोग भी इसका ध्यान रखिएगा. इसी बीच आज मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बिहार यात्रा के छठे चरण की लिस्ट जारी कर दी है. उनका छठा चरण 7 सितंबर से शुरू हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
