मौसम ने बदला फिर अपना मिजाज खानपुर क्षेत्रों में रिमझिम बारिश के कारण मजदूर लोग मजदूरी करने नहीं जा पाए

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है कृतिम बीमारी से ग्रस्त हैं फीवर आने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया यह जानकारी संजय जायसवाल ने अपने सरकारी फेसबुक पेज पर दी है

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के धोंगमा पंचायत से मलिकौर गांव से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से माधोपुर के राहुल जी का साक्षत्कार लि है , जिसमे राहुल जी बेटी के शिक्षा पर कहते हैं बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए बेटी देश का भविष्य है ।बेटी अगर शिक्षित होती है तो वह अपने कुटुंब को शिक्षित कर सकती है। एक लड़की माँ ,बहन सब कुछ होती है उसी से पूरा संसार चलता है इसलिए उसका शिक्षित होना बेहद जरुरी है।

स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा के प्रथम पाली में 552 छात्र हुए शामिल। विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें आडियो पर सुनें पूरी खबर

राजपुर जौनापुर पंचायत में मोहीउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया राहत सामग्री का वितरण । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर किया गया कोषांगो का गठन। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

अंचल निरीक्षक की मौत पर शोक सभा का आयोजन शिवाजीनगर:-शिवाजीनगर अंचल निरीक्षक सुरेश पासवान 52 वर्ष के निधन पर अंचल व प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर फैल गई है।कर्मियों ने अंचल निरीक्षक के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।कर्मियों ने बताया कि इनके निधन से अंचल परिवार शोकाकुल है।वे काम के प्रति हमेशा तत्पर रहते थे।इनके निधन से अंचल को क्षति हुई है।मौके पर बीडीओ हरि ओम शरण, सीओ रामदत्त पासवान, मनरेगा पीओ रजनीश कुमार, एमओ अमरेंद्र कुमार, अंचल कर्मी आशुतोष कुमार, राजेन कुमार, कपिल देव झा, अनिल कुमार मिश्र, दयाशंकर दास, नीरज कुमार, गंगा कुमार, पप्पू कुमार सहित प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे।

बिहार के 20 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयन किया गया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा के निदेशक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पत्र जारी किया है। इन सभी शिक्षकों को 5 सितंबर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिन शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयन किया गया है उनमें समस्तीपुर के जी.बी उच्च विद्यालयशाहपुर पटोरी के शिक्षक अमित कुमार समेत, निशी कुमारी शिक्षिका खुसरूपुर, धनंजय आचार्य प्राचार्य दुनियारी उच्च विद्यालय मनेर, कुमारी विभा प्रधान शिक्षिका राजनगर, जितेंद्र कुमार सिन्हा कुटुंबा औरंगाबाद, कंचन कामिनी जगदीशपुर, मनोज कुमार निराला सेमिनरी स्कूल गया, नसीम अख्तर सारण, राम इकबाल राम कांटी, शिव नारायण मिश्रा मधुबनी, प्रमोद कुमार जहानाबाद, राजीव कुमार पाठक पश्चिम चंपारण, शशि भूषण शाही एक्मा सारण, नम्रता मिश्रा भागलपुर, पूनम यादव त्रिवेणीगंज, सुनीता सिन्हा बिहार शरीफ, भारती रंजन कुमारी दरभंगा, श्रुति कुमारी हायाघाट, विभा रानी साहेबपुर कमाल और मंजू कुमारी प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा शामिल हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खानपुर के प्रभारी लगातार गलत तरीके से सरकारी खजाने से वेतन के रूप में अवैध निकासी करते आ रहे हैं,आखिर क्यों? विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मामला खानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी द्वारा फर्जी प्रमाण देकर लाख ₹प्रति माह हस्ताक्षर कर वेतन निकासी का आखिर जिलाधिकारी इस मामले में क्यों है खामोश? अभीतक क्यों नहीं दिए जांच के आदेश? समस्तीपुर : समस्तीपुर डीएम के आवास और कार्यालय समस्तीपुर सदर अस्पताल की दूरी तय करने में एक गंभीर मामले 7 दिन मात्र पहुंचने में लगते हैं तो कल्पना कर सकते हैं कि किसी ब्लॉक या अंचल में जाने के लिए कितना समय पत्र को पहुंचने में तय करना पड़ेगा? जबकि जिलाधिकारी के आवास और कार्यालय से सदर अस्पताल की दूरी मात्र 500 से 1000 मीटर की दूरी तय करनी है । मामला कोई निजी व्यक्तियों का नहीं है बल्कि समस्तीपुर के जिलाधिकारी के जिला कोषागार से पिछले 2 वर्षों से फर्जी प्रमाण पत्र पर लाख ₹प्रति माह खानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के हस्ताक्षर से निकासी का मामला है । आखिर यह कैसे संभव हो रहा है । सूत्रों की मानें तो पैन कार्ड आधार कार्ड बैंक खाते से जिनके नाम पर निकासी होता है उसका कहीं से मेल नहीं खाता है , बावजूद भी समस्तीपुर के पूर्व सिविल सर्जन के मेल में रहने से खानपुर के प्रभारी लगातार निकासी करते रहे हैं । जब इस संबंध में प्रमोद कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के मामले को उजागर किया तो तमाम माफियाओं ने पहले उन्हें अपमानित किया। मारपीट किया और सबसे पहले जाकर खानपुर थाने में मामला दर्ज कर दिया, प्रभारी ने सिविल सर्जन जिला प्रशासन को सूचना दी समस्तीपुर से एसडीजीएम संजीव कुमार ने घटना की विस्तृत जांच की और जांच प्रतिवेदन दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया । आखिर कारवाई नहीं किया जाना क्या जिला प्रशासन जिले के वरीय अधिकारी पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं । जानकारों की मानें तो यह मामला सरकारी खजाने से एक संयंत्र के तहत लूट से संबंधित मामला प्रतीत होता है। अब दिलचस्प बात यह है कि अब देखना है जिले के जिलाधिकारी इस मामले में अब क्या कार्रवाई करते हैं या युही मामले को दवा देते हैं आनेवाला वक्त ही तय करेगा। बरहाल इस घटना की चर्चा पूरे जिले में जोर सोर से हो रही है । संजय कुमार बबलू बिहार

चर्चित मानवाधिकार कार्यकर्ता सह शहर के धरमपुर निवासी तनवीर अख्तर(50) की बुधवार को तड़के असामयिक निधन हो गया. इससे क्षेत्र में गहरी शोक की लहर दौड़ गई. मृत्यु की खबर सुनकर रेल गुमटी से पहले बांध किनारे स्थित उनके आवास पर शोक- श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।