बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नन्द कुमार चौधरी ने अंकुश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि जब से कोरोना बीमारी चला है तब से देश नहीं पुरे विदेश और अन्य देशो में जो आम नागरिक है उसकी स्थिति दयनीय हो चुकी है। यहाँ तक की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के खरिजपुर जिला समस्तीपुर से रौनक प्रवीण मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि रामजानकी विद्यालय की और से छात्रवृति का पैसा नहीं मिला है। वह कहती हैं कि वह बहुत ही गरीब परिवार से हैं और वह आगे भी पढ़ना चाहती हैं। लेकिन पढ़ने के लिए पैसे की दिक्कत हो रही है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से अमीना खातून मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि मुखिया द्वारा आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और वृद्धा पेंशन का भी लाभ नहीं मिल रहा है

Transcript Unavailable.

अतिवृष्टि के कारण बर्बाद सम्पूर्ण फसल क्षति प्रतिवेदन भेजकर किसानों को मुआवजा देने, जल निकासी की व्यवस्था करने, बेमानक पारले गोल्ड, शक्तिमान जैविक खाद लेने के नाम पर किसानों को शोषण बंद करने, खुदरा रसायनिक खाद बिक्री की व्यवस्था करने, फसल सहायता बीमा योजना की जानकारी किसान सलाहकारों द्वारा किसानों को देने, बिना क्षेत्र भ्रमण किए फसल क्षति प्रतिवेदन शून्य बना कर भेजने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने, इस बुरा वक्त में बैंकों द्वारा केसीसी ऋण वसूली हेतु न्यायालय द्वारा जारी नोटिस स्थगित करने, किसानों का केसीसी सहित सभी क़र्ज़ माफ करने, आगामी फसल के लिए खाद, बीज, नगद राशि देने सहित अन्य मांगों को लेकर 13 सितंबर को डीएम के समक्ष किसानों के प्रदर्शन में अधिक भागीदारी की रणनीति तय करने के लिए मोतीपुर वार्ड-10 में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को संपन्न हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रसोई गैस की कीमत हजार रूपये पर पहुंचने पर महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि महंगाई घटाने के नाम पर सत्ता में आई मोदी सरकार आज महंगाई बढ़ाकर लोगों को जीना मुहाल कर दिया है. 2 सौ रूपये सरसों तेल, 105 रूपये पेट्रोल समेत तमाम आवश्यक वस्तुओं के लिए लोगों को दोगुना से भी अधिक कीमत चुकाना पड़ रहा है. रसोई गैस की कीमत हजार रुपये पर पहुंचने पर बाकी का कसर भी पूरा हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर तथा बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार समस्तीपुर युवा कांग्रेस के द्वारा वर्तमान भाजपा सरकार में सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी गैसों की मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया तथा एक सभा का आयोजन भी किया गया। सभा की अध्यक्षता समस्तीपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने किया।

विधापतिनगर के नेल्सन स्कूल कबई (सोठगामा) में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय द्वारा निरक्षण किया गया। उन्होंने सारे स्कूल द्वारा दिए गए सुविधाओं जैसे स्मार्टक्लास,लाइब्रेरी, कंप्यूटर क्लास इत्यादि का निरीक्षण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने दिलीप कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बेटियों को शिक्षित करना जरुरी और बेहद लाभदायक है।अगर एक बेटी शिक्षित हो जाती है, तो वो भविष्य में और 10 लोगों को शिक्षित कर सकती है।एक पूरा परिवार उसके तहत शिक्षित हो सकता है।हमारे समाज में कई लोगों का सोच होता है की बेटियों को पढ़ा-लिखा कर अफसर नहीं बनाना है, फिर उन्हें बेहतर शिक्षा क्यों दी जाए।बेटियाँ तो बड़ी हो कर दूसरे घर चली जायेगी। लेकिन अगर बेटा को शिक्षा देंगे तो वो आगे चल कर हमारा सहारा बनेगा। इस सोच के कारण आज भी लोग अपने बच्चों में भेद-भाव रखते हैं।यह सोच बिल्कुल गलत है हमें दोनों बच्चों को सामान शिक्षा देनी चाहिए

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के तत्वाधान में ग्रामीण विकास में नेहरू युवा केंद्र की भूमिका विषयक सेमिनार सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरपुर महमदा पंचायत की मुखिया श्रीमती गीता देवी थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।