बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने दिलीप कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बेटियों को शिक्षित करना जरुरी और बेहद लाभदायक है।अगर एक बेटी शिक्षित हो जाती है, तो वो भविष्य में और 10 लोगों को शिक्षित कर सकती है।एक पूरा परिवार उसके तहत शिक्षित हो सकता है।हमारे समाज में कई लोगों का सोच होता है की बेटियों को पढ़ा-लिखा कर अफसर नहीं बनाना है, फिर उन्हें बेहतर शिक्षा क्यों दी जाए।बेटियाँ तो बड़ी हो कर दूसरे घर चली जायेगी। लेकिन अगर बेटा को शिक्षा देंगे तो वो आगे चल कर हमारा सहारा बनेगा। इस सोच के कारण आज भी लोग अपने बच्चों में भेद-भाव रखते हैं।यह सोच बिल्कुल गलत है हमें दोनों बच्चों को सामान शिक्षा देनी चाहिए