अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर तथा बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार समस्तीपुर युवा कांग्रेस के द्वारा वर्तमान भाजपा सरकार में सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी गैसों की मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया तथा एक सभा का आयोजन भी किया गया। सभा की अध्यक्षता समस्तीपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने किया।