वृद्ध के खाते से सीएसपी संचालक ने 700000 रुपए की अवैध निकासी जांच में जुटी पुलिस।प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के गढ़ सिसई निवासी राजेंद्र निखिल ने गढ़ सिसई के यस बैंक के सीएसपी संचालक रोशन ठाकुर एवं दीपक ठाकुर दोनों पिता जगदीश ठाकुर पर लगभग ₹700000 रुपए की अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए अपने आवेदन में कहा है कि वह पढ़े लिखे नहीं हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज दिनांक 4-09- 2021 को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत मालीनगर पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठहरा सिमरी में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष 'आजादी के अमृत महोत्सव' के उपलक्ष में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान सभी लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही शिक्षा पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है।वर्त्तमान में सभी स्कुल तो खोल दिए गए हैं। लेकिन पहली की तरह अभी भी बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर आने में अभी काफी समय लगेगा। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने राम कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़का हो या लड़की दोनों को शिक्षा ग्रहण करने का सामान अधिकार प्राप्त है। इसलिए जो भी बच्चा जितना भी पढ़ना चाहे, उनके अभिभावकों को उन्हें जरूर पढ़ने देना चाहिए। शिक्षा लिंग देख कर नहीं बल्कि बच्चों की क्षमता और इच्छा देखते हुए देनी चाहिए।लड़का और लड़की दोनों के लिए ही शिक्षा सामान महत्व रखती है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने प्रेम कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना काल के पहले वो प्राइवेट स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते थे। लेकिन कोरोना काल के दौरान पिता जी की नौकरी छूट गई। जिसके कारण अब वो सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जबलपुर- समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार की निर्विकार निर्विकल्प निराहार चातुर्मास महा साधना एवं जन्माष्टमी के पावन पर्व श्रीमद्भागवत तत्व चिंतन सप्ताह के अंतिम दिवस समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार दादा गुरु ने अपने संदेश में कहा कि धर्म दर्शन है प्रदर्शन नही दर्शन से परिवर्तन आएगा प्रदर्शन से नही धर्म प्रकृति प्रधान है प्रकृति भाव प्रधान भाव से परमसत्ता प्रकृतिमयी ईश्वरीय सत्ता का दर्शन संभव है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्थानीय आर. बी. एस. कॉलेज, अंदौर में आज ग्रेजुएशन पार्ट वन की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस प्रथम पाली की परीक्षा में मैथ, इकोनॉमिक्स और सोशियोलॉजी की विधार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें मैथ के टोटल 218 बच्चे की एग्जामिनेशन होनी थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में 7 दिवसीय योग शिविर का समापन समारोह अधीक्षक ज्ञानिता गौरव की अध्यक्षता में किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तभी निरोग रह पायेंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि योग शिविर तभी सफल होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज दिनांक 3 अगस्त 2021 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में *जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जलाशयों के रखरखाव एवं प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला वन पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नंद कुमार चौधरी ने राम कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना काल में छोटे व्यवसाय और काम करने वालों को बेरोजगारी और महँगाई की मार झेलनी पड़ रही है।इस दौरान पुनः स्कूल या कोचिंग संस्थानों को फिर से शुरू कर देना चाहिए। लेकिन अभिभावक और बच्चों पर फीस के लिए दबाव बनाना बिल्कुल भी सही नहीं है। क्योंकि कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को अशिक्षित नहीं रखना चाहते।वो बच्चे की पढ़ाई के लिए हर जरुरी काम को रोक कर बच्चों की फीस देते हैं।लेकिन कोरोना की मार ऐसी पड़ी है,लोगों पर की वो अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ सोच नहीं पा रहे हैं।जो बच्चे सक्षम नहीं है,उन्हें फीस देने के लिए प्रताड़ित नहीं करना चाहिए। इसलिए गरीब बच्चों को पढ़ने में मदद करनी चाहिए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।