बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नंद कुमार चौधरी ने राम कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना काल में छोटे व्यवसाय और काम करने वालों को बेरोजगारी और महँगाई की मार झेलनी पड़ रही है।इस दौरान पुनः स्कूल या कोचिंग संस्थानों को फिर से शुरू कर देना चाहिए। लेकिन अभिभावक और बच्चों पर फीस के लिए दबाव बनाना बिल्कुल भी सही नहीं है। क्योंकि कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को अशिक्षित नहीं रखना चाहते।वो बच्चे की पढ़ाई के लिए हर जरुरी काम को रोक कर बच्चों की फीस देते हैं।लेकिन कोरोना की मार ऐसी पड़ी है,लोगों पर की वो अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ सोच नहीं पा रहे हैं।जो बच्चे सक्षम नहीं है,उन्हें फीस देने के लिए प्रताड़ित नहीं करना चाहिए। इसलिए गरीब बच्चों को पढ़ने में मदद करनी चाहिए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
