स्थानीय आर. एल. महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के परिसर में भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह पूर्वक शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वहीं छात्र छात्राओं ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि जीवन ईश्वर देता है मगर जीना तो शिक्षक ही सिखाते हैं। देश और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए हमारे शिक्षक, विद्यार्थी और शिक्षण संस्थान कठोर परिश्रम कर रहे हैं। शिक्षक विद्यार्थियों से बराबर कहते हैं पढों, बढ़ों और कुछ अच्छा करो। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड के सुपौल पंचायत से पप्पू चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वार्ड नंबर पांच के नल जल की प्रक्रिया बहुत ख़राब हो चुकी है। उनका कहना है कि पंचायत में पानी की सुविधा घर घर तक नहीं पहुँच पा रही है। वही कहते है कि सड़क पर पानी जम जाता है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है.इसलिए वह चाहते है कि समस्याओं का समाधान किया जाए

5 सितंबर भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यसमिति की कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय के प्रांगण में जिला मंत्री राम बाबू सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हुए तमाम अनुषांगिक संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा जनहित के मुद्दों पर एक राय व्यक्त की और बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ गहरी चिंता जाहिर किया बैठक में मुख्य रूप से 9 सितंबर को जिला अधिकारी समस्तीपुर के समक्ष बेतहाशा मूल्यवृद्धि महंगाई एवं सार्वजनिक संस्थानों के मुद्रीकरण एवं निजी करण के विरोध में केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरना देगी उसके बाद जिला पदाधिकारी महोदय को प्रधानमंत्री के नाम से एक ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संगठन के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा जाएगा इस बैठक में पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महासचिव, डॉ जितेन्द्र कुमार कंचन,मंडल सचिव,महेश कुमार, सहायक सचिव,आनंद कुमार वर्मा,कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार सिंह,अनूप दास, पंकज कुमार,उमेश कुमार के साथ उपेंद्र कुमार भी मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओ को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को किया प्रेरित। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर क्राई, अमेरिका के सहयोग से शिक्षक दिवस के अवसर पर "कोविद-19 के दौरान स्कूली शिक्षा और बच्चों की मनोदशा" विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। अध्यक्षता कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी तथा संचालन रविन्द्र पासवान जी नें किया। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रायपुर बुजुर्ग के विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य शीला देवी, प्राथमिक विद्यालय, रायपुर बुजुर्ग पासवान टोला की अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य फुलकुमारी देवी, प्राथमिक विद्यालय, खेतापुर बोर्ड के शिक्षक गणेश महतो, शिक्षा सेवक मुकेश कुमार महतो उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रायपुर बुजुर्ग के शिक्षक दिनेश कुमार चौरसिया, प्राथमिक मकतब, गंगसारा के शिक्षक मो. मंसूर आलम, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार एवं आंगनवाड़ी सेविका ज्योति कुमारी, मधुबाला कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता शम्भु कुमार झा, नेहरू बाल पंचायत की आरती कुमारी, दृष्टि कुमारी, मान्या भारती, अंजलि कुमारी, चंदा कुमारी, खुशी रानी, राजनंदनी कुमारी, अमन कुमार, छोटू कुमार सहित दिनेश प्रसाद चौरसिया, ललिता कुमारी, बलराम चौरसिया, किरण कुमारी, अर्चना कुमारी, रूपेश कुमार चौरसिया, अंजू कुमारी आदि नें शिक्षकों के सम्मान में और कोरोना महामारी के दौरान स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों को मानसिक अवसाद से बचाव के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुरू महर्षि धौम्य एवं शिष्य आरूणि से लेकर डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शानदार परम्परा के वाहक शिक्षक दिवस आज एसी कमरे में बैठकर, केक काटकर गीत-गाना गाने, डांस करने, पुरस्कार लेने- देने, हैप्पी टीचर्स डे कहकर सेलिब्रेट करने मात्र का दिवस बनकर रह गया है. ये बातें शिक्षक दिवस पर एक आलेख के माध्यम से शहर के संत पाल स्कूल की एमए-बीएड शिक्षिका सह महिला संगठन ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा.उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस बेहतर शिक्षा के माध्यम गुरू-शिष्य परम्परा को मजबूत एवं निर्वाह करने का संकल्प दिवस है. शिक्षा हमारे अंदर के अंधेरा को दूर कर प्रकाश फैलाता है. यह विश्व का सबसे सशक्त माध्यम है. इसे तमाम ग्रंथों में भी स्थान दिया गया है. सामान्य आदमी से लेकर राजे- रजवाड़े ने इसे सर्वोत्तम माना है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर ग्राम नरबाचिया थाना सिंघिया ब्लॉक सिंघिया पोस्ट ऑफिस सिंघिया विष्णुपुर अंचल रोसरा से मुस्तफीन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनके आने जाने के रास्ते को रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारीयों को इसके लिए शिकायत पत्र भी लिखा। लेकिन इसका कोई भी निवारण नहीं किया गया है

*सत्कार वुमन्स वेलफेयर सोसायटी* के तत्वाधान में *भव्य नंदुउत्सव* का आयोजन सिंह जी के मंदिर जयपुर राज. किया गया इस कार्यक्रम में भगवन कृष्ण के जन्म पर बधाई गान ,उछाल एव कृष्ण लीला नृत्य का प्रोग्राम किया राधा कृष्ण बनकर आये सभी सभी बच्चों को उपहार दिए गए साथ ही कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय,तृतीय पुरुस्कार भी दिए गए 500 तुलसी के पौधे वितरण किये गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कृषि कानून के खिलाफ किसानों के संघर्ष को अनसुना करने , आकाश छूती महंगाई और निजीकरण से देश के हरेक तबका परेशान है और इस परेशानी के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का 27 सितंबर को भारत बंद है. इस बंद को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में भाकपा माले एवं उसके तमाम जन संगठन कोई कोर- कसर नहीं छोड़ेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर थाना परिसर में सीओ अजय कुमार और थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कुल 08 मामले की सुनवाई की गयी। जिसमें दो मामले का निष्पादन किया गया तो कुछ मामले की सुनवाई अगले जनता दरबार में सुनने को कहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।