समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पुलिस ने छापेमारी कर10 लीटर देसी शराब बरामद की है तुम्हें चली देशराज के साथ धंधेबाज चांदसुरारी गांव के संतोष राम को गिरफ्तार किया है जबकि बनहैती के अरविंद कुमार के घर से 5 लीटर देसी शराब मिली वह फरार हो गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

.अपराधी पत्रकार के चोला ओढ़कर थाने थाने घूम रहे हैं. समस्तीपुर ::समस्तीपुर जिले मे कुकुरमुत्ता की तरह पत्रकारों की बाढ़ आ गई है. जिधर देखें उधर ही किसी ना किसी चैनल के नाम का या किसी न किसी अखबार का बैनर लेकर गांव गांव घूम घूम कर अवैध राशि की वसूली किए जाने का भी खबर है. कुछ जगहों पर पुलिस के दलाल के रूप में भी काम करने की सूचना है. बिहार सरकार के शराबबंदी कानून में अप्रत्यक्ष रूप से पत्रकार के चोला ओढ़कर दारू का भी गोरखधंधा किए जाने की खबर है. कई ऐसे हैं अपने आप को पत्रकार कह कर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एक गिरोह चला रहे हैं र. आज एक अपराधी प्रवृत्ति के( कथित पत्रकार) मथुरापुर थाना में पुलिस अफसरों के सामने अपने आप को पत्रकार आका बता रहे हैं लोगों की हत्या और पिटाई करने की भी बात चावस्सरी के साथ करते नजर आए हैं कुछ ऐसे लोग हैं जो अपराधी जगत से पत्रकारों के चोला ओढ़कर जिले में घूम रहे हैं. जिनका यह पेशा है गांव से शहर में किराए के मकान लेकर अपना गोरखधंधा देह व्यापार से लेकर अपराध करने तक की पत्रकारों के एक गिरोह बनाकर किए जाने का भी खबर है.

ग्लोरियस स्टडी सर्किल कल्याणपुर चौक समस्तीपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता कर छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड स्थित ग्लोरियस स्टडी सर्किल में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता कर पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें प्रिंस कुमार राज, सुष्मिता कुमारी,साक्षी कुमारी, शमीर कुमार, मेहजबी नाज को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आगंतुक अतिथियों को फूल बुके ,मोमेंटो देकर शुरू की गयी। इस अवसर पर ग्लोरियस स्टडी सर्किल के डायरेक्टर चंदन कुमार लाभ ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति,महान शिक्षाविद तथा भारत सरकार के सर्वोच्च सम्मान भारत-रत्न की उपाधि से विभूषित डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन 05 सितबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शिक्षक अपने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने एवं शिखर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिक निभाते हैं। शिक्षक के बिना जीवन में सफलता की कल्पना करना असंभव है। हमेशा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। समारोह में शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर रेल आबरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क को जीर्णोद्धार करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर- भगवानपुर एवं केबल स्थान से कर्पूरीग्राम रेल लाईन को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू करने, मालगोदाम चौक से जितवारपुर कालनी तक जर्जर सड़क का मरम्मतीकरण करने, रेलवे की खाली जमीन पर सस्ती दुकान बनाकर फुटपाथी दुकानदारों को देने समेत रेल से संबंधित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनात्क रणनीति तय करने को लेकर रविवार को देर शाम शहर के डीआरएम चौक स्थित नवनिर्मित यात्रीशेड पर रेल विकास एवं विस्तार मंच की बैठक का आयोजन किया गया.बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुधन पंजी ने किया. भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक राय, कांग्रेस के डोमन राय, राजद के रामविनोद पासवान आदि ने बैठक में उपस्थित होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के तत्वाधान में मंडल कारा समस्तीपुर में एक महीने का सौंदर्य संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अधीक्षक ज्ञानिता गौरव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ,रोटरी क्लब के अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद सचिव सौरभ झा ,,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा,एवं जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव किशोर प्रसादवने कहा कि इस प्रशिक्षण में महिला बंदियों को एक महीने तक सौंदर्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण में सफल महिला बंदियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। सचिव सौरभ झा ने कहा कि प्रशिक्षण देने का मूल उद्देश्य है कि बंदी जेल से रिहा होने के बाद जब घर जायेंगे तो इसे अपने रोजगार के रूप में अपनाएंगे।मौके पर आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सौंदर्य संवर्धन की प्रशिक्षिका गमगम कुमारी ने आइब्रो कटिंग से प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शहर के महिला कालेज, बी.आर.बी. कालेज एवं समस्तीपुर कालेज में आइसा ने सोमवार से छात्र सहायता सह सदस्यता शिविर लगाकर छात्रों परेशानी- समस्याओं से रूबरू होकर उसे दूर करने की कोशिश शुरू किया. मौके पर बड़ी संख्या में छात्र शिविर में आकर अपनी समस्याओं को रखा. इस दौरान वे आइसा के सदस्य भी बनें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित समिति द्वारा बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 के विजय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सर्वप्रथम बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष में भाग लिए सैनिकों तथा अन्य पूर्णकालिक सैनिकों को सम्मानित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के दामोदरपुर मोहली से शारदा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बेटियों को पढ़ना चाहिए क्योंकि समाज में अगर बेटियाँ नहीं पढेंगी तो उसका भविष्य नहीं बनेगा। बेटियाँ जहाँ भी जाएगी तो वे सात पीढ़ी को शिक्षित करेगी इसलिए जब तक लड़की पढ़ेगी नहीं तब तक सात पीढी को कैसे शिक्षित करेगी। समाज को सन्देश देते हुए कहती है की बेटी को पढ़ाये बेटी को रोके नहीं और लिंगभेद न करें।

रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर चाणक्या कोचिंग सेंटर में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति शिक्षाविद डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोचिंग के निदेशक गुंजन तिवारी ने कहा कि समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर शिक्षक एवं छात्रों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की इस मौके पर शिक्षकों एवं छात्र मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।