ग्लोरियस स्टडी सर्किल कल्याणपुर चौक समस्तीपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता कर छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड स्थित ग्लोरियस स्टडी सर्किल में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता कर पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें प्रिंस कुमार राज, सुष्मिता कुमारी,साक्षी कुमारी, शमीर कुमार, मेहजबी नाज को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आगंतुक अतिथियों को फूल बुके ,मोमेंटो देकर शुरू की गयी। इस अवसर पर ग्लोरियस स्टडी सर्किल के डायरेक्टर चंदन कुमार लाभ ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति,महान शिक्षाविद तथा भारत सरकार के सर्वोच्च सम्मान भारत-रत्न की उपाधि से विभूषित डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन 05 सितबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शिक्षक अपने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने एवं शिखर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिक निभाते हैं। शिक्षक के बिना जीवन में सफलता की कल्पना करना असंभव है। हमेशा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। समारोह में शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।