अंचल निरीक्षक की मौत पर शोक सभा का आयोजन शिवाजीनगर:-शिवाजीनगर अंचल निरीक्षक सुरेश पासवान 52 वर्ष के निधन पर अंचल व प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर फैल गई है।कर्मियों ने अंचल निरीक्षक के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।कर्मियों ने बताया कि इनके निधन से अंचल परिवार शोकाकुल है।वे काम के प्रति हमेशा तत्पर रहते थे।इनके निधन से अंचल को क्षति हुई है।मौके पर बीडीओ हरि ओम शरण, सीओ रामदत्त पासवान, मनरेगा पीओ रजनीश कुमार, एमओ अमरेंद्र कुमार, अंचल कर्मी आशुतोष कुमार, राजेन कुमार, कपिल देव झा, अनिल कुमार मिश्र, दयाशंकर दास, नीरज कुमार, गंगा कुमार, पप्पू कुमार सहित प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे।
