पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तरह पंचायत चुनाव के कार्यों में ही लगे हुए हैं। डीएम के द्वारा अलग-अलग कोषांगों का गठन कर जिला स्तर के लगभग सभी पदाधिकारियों को इस चुनाव में जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं, संबंधित विभाग के कर्मियों को भी अलग-अलग कार्य आवंटित कर पंचायत चुनाव में लगा दिया गया है। बता दें कि द्वितीय चरण में समस्तीपुर, पूसा एवं ताजपुर प्रखंडों में चुनाव होने हैं। समस्तीपुर प्रखंड में कुल 14 पंचायतों के मुखियों, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंच एवं जिला परिषद सदस्य के चुनाव होने हैं। जबकि पूसा प्रखंड में कुल 13 एवं ताजपुर प्रखंड के कुल 12 पंचायतों का चुनाव होना है। द्वितीय चरण में जहां चुनाव होना है, वहां तैयारियां काफी तेज गति से चल रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।