भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ (लियाफी) के देशव्यापी मांगों के समर्थन में समस्तीपुर शाखा के अभिकर्ता संघ ने भी जिले के ताजपुर रोड स्थित एलआईसी कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया।अभिकर्ताओं की 15 सूत्री मांगों में मुख्य रूप से अभिकर्ताओं के कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान कोविड से हुए मृत्यु की दशा में उनके परिवार को एक करोड़ की राशि निगम के द्वारा दी जाने, मृतक अभिकर्ताओं के बच्चों के पढ़ाई का खर्च निगम वहन करने, ग्रुप इंश्योरेंस 25 से 50 लाख दुर्घटना बीमा सहित अभिकर्ताओं के पीएफ एवं पेंशन की व्यवस्था भी की जाने तथा अभिकर्ताओं के परिवार एवं बच्चों को मेडिक्लेम कैशलेश सुविधा दी जाने की मांग शामिल है। मौके पर ममता देवी, मौसमी कुमारी, रामनाथ राय, अभय शंकर झा, सुरेंद्र पंडित, बासुकी कुमार सिंह, अजब लाल साह समेत अन्य अभिकर्ता मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
