बिहरा राज्य के समस्तीपुर जिला से संवादाता राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में कोविड टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगामी 31 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। जिले में 98 हजार लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाअभियान के दिन सत्र का आयोजन सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। सभी लाभार्थियों का कोविन पोर्टल पर वेरीफायर द्वारा संध्या छह बजे तक कार्य करना है।कोविड-19 टीकाकरण से लाभार्थियों को आच्छादित करने हेतु छह माह में छह करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी को लेकर महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले द्वारा लाभार्थियों की संख्या का आकलन करते हुए पर्याप्त संख्या में सत्रों का आयोजन करते हुए प्रति सत्र कम से कम 150 लाभार्थियों को कोविड 19 टीका देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में एएनएम व वेरीफायर की व्यवस्था करने को कहा गया है।