बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के धूबगामा पंचायत के मालिकौर गांव से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से शिखा कुमारी साक्षात्कार लिया हैं। जिमसे शिखा कुमारी ने बताया कि शिक्षकों से हम उम्मीद करते हैं कि वह हमारे बच्चों को अच्छी चीजें अच्छे तरीके से सिखाएं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

समस्तीपुर जिले के पुसा प्रखंड निवासी पंकज कुमार मोबाइल वाणी संवाददाता काजल से ऑनलाइन शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। पूरी जानकारी सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिहार राज्य के विशनपुर पंचायत समस्तीपुर जिले से रामपरी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि साठ साल उम्र है। उन्हें अभी तक वृद्धा का पेंशन नहीं मिला है.इन्होने कई बार फार्म भरा है। बीमारी से भी लाचार हैं ।

बिहार राज्य के पंचायत विष्णुपुर बथुआ जिल समस्तीपुर से दीदी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्होंने विधवा पेंशन के लिए दस्तावेज जमा किया था। लेकिन अभी तक विधवा पेंशन का कोई भी लाभ नहीं मिला

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से रमा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्होंने विधवा पेंशन के लिए फॉर्म भरा और दस्तावेज भी जमा किया है। लेकिन अभी तक कोई भी पैसा नहीं मिला है

बिहार राज्य के रसमस्तीपुर जिले से कंचन कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके ससुर का सात साल से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है

Transcript Unavailable.

खानपुर प्रखंड के कई क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, नत्थुद्वारा गांव में प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों के द्वारा आंवला के पेड़ में जल चढ़ाकर एवं फूल पत्ती, चंदन ,रक्षा सूत्र बांधकर ,आरती मंगलम कर वृक्षों की पूजा अर्चना की गई, जय प्रकृति देवा, प्रभु जय प्रकृति देवा के मधुर स्वर से वातावरण गुंजायमान हो उठा बच्चे बूढ़े ,नौजवान एवं महिलाओं ने प्रकृति की स्तुति की, लोगों ने कहा कि प्रकृति साक्षात परमेश्वर हैं प्रकृति के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं किया जा सकता , पर्यावरण संरक्षण कर मानवीय मूल्यों की रक्षा करना हम सभी मनुष्य का पुनीत कर्तव्य है जिस प्रकृति के हम गोद में पले बढ़े हैं उसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है प्रकृति वंदना में नागेश्वर राय मंजू लता देवी, निरंजन राय, सुरशेखर राय, विनोद राय, दीपक राय, सुनील राय, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ,शुभम कुमार अन्य लोगों ने वृक्षों की पूजा अर्चना कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरी कॉम युवती मंडल बरगामा के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष निशि कुमारी ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर मो० एजाज ने किया। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों द्वारा किसानों को लोन अदायगी के लिए धराधर नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें बैंक द्वारा वसूली हेतु न्यायालय में वाद/सर्टिफिकेट केस//रिकवरी नोटिस सक्षम अधिकारी के समक्ष दायर किया गया है जहां 11 सितंबर 2021 को उपस्थित होने को कहा गया है। परिस्थिति के मारे बेहाल किसान को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है, क्या करें और क्या न करें।ज्ञात हो कि किसानों की हालत 2016 के नोटबंदी से जो खराब होना शुरू हुई, फिर 2017 में जीएसटी, 2018-19 में ओलावृष्टि एवं सूखा, महंगाई से बद से बद्तर स्थिति होती चली गई फिर 2020-21 में कोरोना के लाॅकडाउन के बाद पिछले तीन महीने से लगातार अत्यधिक वर्षा के जलजमाव से समूचा फ़सल ही बर्बाद हो गया है। किसान नमक- तेल खरीदने की स्थिति में नहीं है। बर्बाद फसल के मुआवजा हेतु अधिकारी एव सरकार की ओर ध्यान लगाये हुए हैं कि कुछ राहत मिल सके। इस बीच बैंक द्वारा यह नोटिस आत्महत्या की ओर ले जाने वाला है।अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा-माले ताजपुर ने यह तय किया है कि हम किसानों को आत्महत्या नहीं करने देंगे। इस नोटिस के खिलाफ किसानों को गोलबंद कर बैंक के साथ साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके आन्दोलन कर किसानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।