आज दिनांक 29-08-2021 को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य जन शिक्षण संस्थान समस्तीपुर के द्वारा ग्रामीण युवतियों को प्रशिक्षण के क्रम में प्रमाण पत्र वितरित करना तथा एकता युवा मंडल के विकास से जुड़े तथ्यों पर चर्चा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शत प्रतिशत वैक्सीनेसन को बढावा देने के लिए जागरूकता रथ के द्वारा भ्रमण बन्दरा प्रखंड के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बन्दरा में जागरूकता रथ को स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ ओमप्रकाश , डॉ नौशाद आलम ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अब समस्तीपुर मंडल की ट्रेनों के एसी(वातानुकूलित) कोच में रेलकर्मी नहीं प्राइवेट मैकेनिक नजर आएंगे। रेल प्रशासन ने चलती ट्रेनों के एसी कूलिंग सहित उस कोच के बिजली के काम को दुरुस्त व देखभाल करने की जिम्मेदारी निजी कंपनी के प्राइवेट मैकेनिक के जिम्मे करने का निर्णय लिया है। प्राइवेट मैकेनिक हायर करने को टेंडर के सहारे तीन साल के लिए हिमाचल प्रदेश की अमित इंजीनियर्स नामक कंपनी को बहाल किया है। कंपनी द्वारा चयन किए जा रहे प्रायवेट एसी मैकेनिक को रेलकर्मी एसीसीआई के द्वारा ट्रेन से गंतव्य स्टेशनों तक ले जाकर काम के गुर सिखाए जाने लगे हैं। कोच में लगे एसी को चलाने, दुरुस्त करने, पंखे ठीक करने सहित अन्य कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जाने लगा है। बताया जा रहा है कि टेंडर राशि करीब दस करोड़ निर्धारित की गई थी।

Transcript Unavailable.

Covid-19 का टीका लेने वाले लोगों का उनके प्रति अनुभव मोबाइल वाली के साथ साक्षात्कार.......

लॉकडाउन में बच्चे कैसे पढ़ाई करते थे ऑनलाइ उसे सुने

आर. बी. कॉलेज की छात्रा शाम्भवी कुमारी ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा जारी स्नातकोत्तर इतिहास सत्र 2018-20 के परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं स्नातकोत्तर इतिहास परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में कॉलेज के अन्य 8 छात्र छात्राएं शामिल हैं। जबकि स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान की परीक्षा में कॉलेज के तीन छात्र छात्राएं टॉप टेन में शामिल हुए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में स्नातकोत्तर इतिहास में 74.88% प्राप्तांक के साथ आर बी कॉलेज की छात्रा शाम्भवी कुमारी ने यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर 74.56% अंक के साथ कोमल कुमारी, तीसरे स्थान पर गौतम कुमार 74.13% अंक, चौथे स्थान पर पारुल कुमारी 73.94% अंक, स्वेता वर्मा 73.69% अंक के साथ पांचवा स्थान, अमित कुमार साह 73.13% अंक के साथ छठा स्थान, कनक कुमारी 72.69% अंक के साथ सातवां, शिवम कुमार चौधरी 72.56% अंक के साथ आठवां एवं माला कुमारी ने 72.06% अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पंचायत चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था पर फोकस करते हुए अधिकारियों को इसके लिए तैयारी करने को कहा गया है। वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से डीएम और एसपी ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को इसको लेकर कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसलिए जितने भी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथ हैं, उनका वर्गीकरण कर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से सत्यापित कराकर विधि व्यवस्था कोषांग को भेजना सुनिश्चित करें।अनुज्ञप्ति धारकों के शस्त्रों एवं कारतूसों का सत्यापन कराना अनिवार्य बताया। कहा कि शत-प्रतिशत अनुज्ञप्ति धारकों के शास्त्रों को जमा कराएं। शराब निर्माण,जहरीली शराब, चूलाई या देसी- अंग्रेजी किसी भी प्रकार के निर्माण या बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने को भी कहा। इसके लिए सघन अभियान चलाकर ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों पर करवाई करने का भी निर्देश दिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अतिवृष्टि से 80 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बादी के बाबजूद कृषि पदाधिकारी द्वारा शून्य बर्बादी का झूठा रिपोर्ट भेजने के खिलाफ रिपोर्ट में सुधार की मांग पर अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले द्वारा जारी आंदोलन के साथ ही किसानों ने एक डिजिटल आंदोलन चलाने की घोषणा की है."बर्बाद फसल का फोटो खींचो-फेसबुक पर डालो" नाम से शुरू इस अभियान के तहत किसानों से बर्बाद फसल का फोटो खींचकर फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर, वाट्सएप ग्रुप आदि सोशल साइट्स पर अपलोड करने समेत इलेक्ट्रॉनिक, वेव, प्रिंट मीडिया आदि के माध्यम से सो रही सरकार, अधिकारी को भेजकर जगाने की कोशिश शुरू किया गया है अभियान के संचालन किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ताजपुर प्रखण्ड समेत संपूर्ण समस्तीपुर जिला में बाढ़- अतिवृष्टि से 80 प्रतिशत से अधिक फसल, सब्जी बर्बाद हो चुका है. क्षेत्रों में जाकर रिपोर्ट बनाने के बजाय आफिस में बैठकर शून्य रिपोर्ट भेजकर हजारों किसानों को फसल क्षति मुआवजा से बंचित कर दिया गया है. यह अन्नदाता के साथ अन्याय है. इस अन्याय के खिलाफ किसान महासभा एवं भाकपा माले लगातार लड़ रही है. किसान नेता ने अन्य सभी दलों, संगठनों, किसान, मजदूर समेत आम- आवाम से इस अभियान में शामिल होकर रिपोर्ट को सुधारने में सहयोग करने की अपील की है

सेकंड वैक्सीन लेने के बाद पहला वैक्सीन का सर्टिफिकेट आता है इससे परेशान काफी लोग हैं