पंचायत चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था पर फोकस करते हुए अधिकारियों को इसके लिए तैयारी करने को कहा गया है। वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से डीएम और एसपी ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को इसको लेकर कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसलिए जितने भी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथ हैं, उनका वर्गीकरण कर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से सत्यापित कराकर विधि व्यवस्था कोषांग को भेजना सुनिश्चित करें।अनुज्ञप्ति धारकों के शस्त्रों एवं कारतूसों का सत्यापन कराना अनिवार्य बताया। कहा कि शत-प्रतिशत अनुज्ञप्ति धारकों के शास्त्रों को जमा कराएं। शराब निर्माण,जहरीली शराब, चूलाई या देसी- अंग्रेजी किसी भी प्रकार के निर्माण या बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने को भी कहा। इसके लिए सघन अभियान चलाकर ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों पर करवाई करने का भी निर्देश दिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।