खानपुर:-प्रखंड के मधुटोल गांव में राधेश्याम वैष्णवी माता मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ शुक्रवार से नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया। 351 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।कन्याओं ने बूढ़ी गंडक नदी में स्नान कर कलश में जल भरी।कन्याओं ने बैंड बाजों के बीच सिर पर कलश लेकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची।तत्पश्चात पंडित मनोरंजन झा व मुरलीधर झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश को यज्ञ परिसर में स्थापित कर यज्ञ का शुभारम्भ किया गया।यज्ञ आरम्भ होते ही संकीर्तन महामंत्र हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे मन्त्र से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।यज्ञ परिसर में वृन्दावन की प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन प्रति दिन 7 बजे संध्या से आयोजित की जाएगी।वहीं विदेशी कलाकारों के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है।यज्ञ परिसर में राधे-कृष्ण, भगवान् गणेश जी महाराज, सियाराम दरवार सहित 33 देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है।बच्चों के मनोरंजन के लिए यज्ञ परिसर में झूला, टावर झूला, खिलौना स्टाल आदि की व्यवस्था की गई है।यज्ञ की सफलता में यज्ञ के मुख्य अतिथि बाबा लाडली दास महाराज, व्यवस्थापक व यजमान डॉ हीरा लाल गुप्ता, गीता देवी, नंदनी कुमारी, डोली गुप्ता,भावी मुखिया प्रत्याशी डॉक्टर रुचि गुप्ता,राम विनय सिंह, भगवान लाल गुप्ता,डॉ चंद्रभूषण लाल गुप्ता, डॉ रतन लाल गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, नंद कुमार चौधरी, रामचंद्र महतो, राम बाबू सिंह, डॉ रामानंद सिंह, डॉ राजा गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद महतो, अमित गुप्ता, छोटू गुप्ता, रोहित गुप्ता, सत्यदेव गुप्ता, सीताराम दास, पंडित मुरलीधर झा, मनोरंजन झा, गोपाल दास महाराज, रामदेव महतो भगत जी, राम कुमार दास, उमेश झा, राकेश कुमार, महेश्वर महतो सहित समस्त ग्रामीण जुटे हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहनपुर प्रखंड के आंशिक को पूर्ण प्रभावित घोषित करने की मांग
GMRD कालेज के दस स्वयंसेवकों का वालंटेयर्स के रूप में हुआ चयन
प्रखंड के उत्तरवर्ती क्षेत्र में जलजमाव के कारण किसानों की बढी परेशानी
आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में 7 दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन समस्तीपुर।आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन अधीक्षक ज्ञानिता गौरव की अध्यक्षता में किया गया।संचालन करते हुए उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि करो योग रहो निरोग।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि योग जहां एक ओर मन और विचार को नियंत्रित करने में मदद करता है वहीं स्वास्थ्य और आत्म चिकित्सा के प्रति आपके प्राकृतिक प्रवृति पर ध्यान केंद्रित करता है।श्री वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि योग गुरु अभिषेक राज द्वारा एक सप्ताह तक योग प्रशिक्षण दिया जायेगा।इसमें 30 लोगो को योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा।कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।योग शिविर के प्रथम दिन योग गुरु द्वारा योग का हमारे जीवन में क्या महत्व है इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया। प्रणायाम,मयूर आसन,शशांक आसन, अनुलोम विलोम आदि योग बंदियों के बीच करवाया गया।रोटरी क्लब के अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए दवा का उपयोग हानिकारक है इसलिए हमें योग करना चाहिए। ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर ने कहा कि लंबी आयु और स्वास्थ्य जीवन का एक ही मूल मंत्र है योग।धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।
बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िले के बथुआ प्रखंड के पूषा पंचायत से मोबाइल वाणी के माध्यम से आशा देवी के साथ कामनी देवी बता रही हैं की इन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जिसके कारण घर परिवार चलाने में बहुत परेशानी हो रही है इन्हें बताया गया है कि विधवा को पेंशन नहीं मिलता है, इसलिए इनकी मदद करें
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने शिला देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना काल में उनके पति का काम धंधा बंद हो गया। वो अपने बच्चो के साथ रहती है।उनके घर के बगल में रहने वाले लोगों न उन पर केस मुकदमा कर दिया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
