विक्रमपुर में उग्र किसानों द्वारा एनएच 103 को जाम किया गया जिसमें गश्त पर निकले सा रंजन थाना प्रभारी को भी जाम का सामना करना पड़ा और किसानों को देखकर सारा रंजन थाना प्रभारी अपनी गस्त गाड़ी को लेकर बैरंग वापस लौट गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सकरा प्रखंड स्तरीय कार्यालय पप्पू सिनेमा हॉल सुजावलपुर के प्रांगण में एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)के प्रखण्ड प्रबंधक भास्कर मित्रा जी द्वारा किया गया।वही कार्यक्रम का संचालन आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)सकरा मे विकाश संगठक के रूप में कार्यरत रणवीर कुमार सिंह जी द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ओपी हाल क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत स्थित एनएच 103 को बाढ़ ग्रस्त किसानों ने जाम कर दिया सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का स्थानीय विधायक रणवीर साहू ने निरीक्षण किया और सीओ को सर्वेक्षण कर बाढ़ ग्रस्त लोगों को सहायता देने की बात बताई थी मगर अभी तक कोई सुध लेने वाला नहीं देखकर स्थानीय लोगों और किसानों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पश्चिम चम्पारण , आज दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसानों के शांतिपूर्ण धरना के 9 महीने पूरे होने को दुनिया का ऐतिहासिक आन्दोलन बताया और 6 सौ से अधिक धरनार्थियों के शहादत पर एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित करता है।संयुक्त किसान मोर्चा , बिहार राज्य किसान सभा द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए 31 अगस्त को एक सप्ताह के लिए एक हजार की संख्या में दिल्ली जा रहे किसानों का स्वागत करता है।संयुक्त किसान मोर्चा , पश्चिम चम्पारण जिले में हो रहे खाद की कालाबाजारी को केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी नीतियों के आधार पर किसानों को तंग वो तबाह करने का सुनियोजित योजना बताया है । जिसका मतलब खेती से विरक्त्ति पैदा करना है । ताकि ये किसान स्वेक्षा से अपनी जमीन कारपोरेट जगत को दे सकें ।संयुक्त किसान मोर्चा , पश्चिम चंपारण केंद्र सरकार की इस घृणित कारवाई का कड़े शब्दों में तीखा विरोध करते हुए कहना चाहता है कि मोदी सरकार तथा डबल इंजन की बिहार सरकार अपनी काली करतूतों से बाज आवे और किसानों को खाद अविलंब उपलब्ध करावे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर ::पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर जिले के हर एक थाने का वार्षिक निरीक्षण कर रहे हैं वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक मानव सिंह ढिल्लों वारिसनगर थाने दिन के 12:30 बजे से लेकर संध्या 7:30 तक कल वारिसनगर थाने में लंबित कांडों का बारी बारी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अनुसंधानकर्ता को कांड के निष्पादन हेतु कई दिशा निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर मानव सिंह दिलों से जब संवाददाता की बात हुई तो उन्होंने बताया जितने भी पुराने कांड थाने में लंबित हैं सभी का निष्पादन शीघ्र अतिशीघ्र करने का आदेश दिया है एवं कई अनुसंधानकर्ता को चेतावनी दी है लंबित कांडों का न्यायालय में आरोप या अंतिमपरपत्र समर्पित करे ,वहीं थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक ने बारी-बारी से सभी पुराने और नए केसों का अध्ययन किए और कुछ केसों में अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं. समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के वारिसनगर थाने का निरीक्षण के दौरान वारिस नगर थाने में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार आलोक, नागेश्वर शर्मा, राजीव रंजन, विजय शर्मा ,सूरज नारायण झा ,संजय सिंह जनार्दन पासवान इंद्रजीत पांडे उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बी. अर. बी. कॉलेज समस्तीपुर में पांच विषयों मनोविज्ञान, भूगोल, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं वाणिज्य में पीजी की पढ़ाई की विश्वविद्यालय द्वारा अनुमति प्रदान आइसा आंदोलन के अनवरत चले संघर्ष का परिणाम हैं। बुधवार को शहर के विवेक- विहार मुहल्ला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज, जिला सह सचिव प्रिति कुमारी, कार्यालय सचिव राजू कुमार झा, जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उक्त कार्य में बी. आर. बी. के प्राचार्य का व्यक्तिगत तौर पर पहलकदमी लेने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि समस्तीपुर जिले के वाणिज्य व भूगोल विषय के छात्र को पीजी की पढ़ाई करने लिए विश्वविद्यालय जाना पड़ता था, सरकार उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने का ढिंढोंरा पीटती है लेकिन बी० आर० बी० कॉलेज से पांच विषयों में पढ़ाई की राजभवन से स्वीकृति व फंड एलॉटमेंट के बाद भी बिहार सरकार ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई.आइसा द्वारा चलाए गए धारावाहिक धरना, प्रदर्शन, जुलूस, आमरण अनशन, वीसी एवं राज्यपाल के समक्ष प्रदर्शन, शिक्षामंत्री को ज्ञापन समेत सैकड़ों आंदोलन चलाया साथ ही बीआरबी कॉलेज के प्राचार्य से व्यक्तिगत तत्परता दिखाने के आग्रह के कारण समस्तीपुर जिले के छात्रों को आज सौगात प्राप्त हुआ है. आइसा इसके लिए आंदोलन में शामिल छात्रों, समर्थकों, शिक्षकों, पत्रकारों को भी शुक्रिया अदा करती है साथ ही घोषणा करती है कि विमेंस कॉलेज से गृह विज्ञान में पीजी की पढ़ाई तथा समस्तीपुर कॉलेज, आर. बी. कॉलेज दलसिंहसराय, यू आर कॉलेज रोसड़ा, ए. एन. डी. कॉलेज पेटरी से विभिन्न विषयों में पी.जी. पढ़ाई, ताजपुर में महिला कालेज बनाने की अनुमति हेतु हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन की इस जीत से उत्साहित छात्र नेताओं ने गुरूवार को जिलाव्यापी विजय दिवस पर विभिन्न प्रखंडों, कालेजों में विजयी जुलूस निकालने की घोषणा की। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कारखाना स्टोर ब्रांच समस्तीपुर के उपाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने कहा कि आज कोरोना से बचाव के लिए करोना वैक्सीन का सेकंड डोज भी मैने ले लिया है। कोरोना से बचाव के लिए वर्तमान दौर में वैक्सीन और सतर्कता ही बचाव का एकमात्र उपाय है। आप लोग भी वैक्सीन लेकर अपने दिनाचार्य कार्यों में लगे। जिससे आप भी सुरक्षित रहेंगे और कोरोना को भी हराएगे तथा देश से कोरोना को भगाएंगे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ओपी हेलो क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड संख्या 10 में बीती रात 11:30 बजे के आसपास एक पिकअप गाड़ी है पर लगा हुआ अनाज लेकर व्यापारी जा रहा था शंका होने पर ग्रामीणों ने गाड़ी रोकना चाहा परंतु व्यापारी गाड़ी लेकर फरार हो गया बताया जाता है कि स्थानीय जन वितरण प्रणाली विक्रेता प्रत्येक माह चुराई गई अनाज अवैध रूप से व्यापारी को बेच देते हैं उपभोक्ताओं द्वारा कम अनाज देने की बात बताई जाती है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बल्लीपुर गांव से बीती रात 3 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार हथौड़ी थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव से बीती रात पुलिस ने 3 लीटर देसी शराब के साथ बतहु माझी को किया गिरफ्तार। मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर भेजा जेल बताते चलें कि हथौड़ी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ गस्ती करने के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बल्ली पुर गांव में छापेमारी की जिसमें बतहु माझी के यहां देसी शराब पाया गया शराब के साथ मोके बाइ दात पर बतुह माझी को पकड़ कर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर भेजा जेल

जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश रॉय ने मंडल कमीशन के अध्यक्ष बीपी मंडल के जन्मदिन पर किया नमन।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मंडल कमीशन के अध्यक्ष गरीबों, शोषितो,दलितो और पिछडो के नेता स्वर्गीय बीपी मंडल जी को उनके जन्मदिन पर शत शत नमन करते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि आज देश की राजनीति में पिछड़ों के उभार एवं उनकी भागीदारी का बुनियाद स्वर्गीय बीपी मंडल जी के संघर्षों पर आधारित है। उन्हीं के संघर्ष और प्रयास का परिणाम है कि आज देश के और राज्य के सरकारी सेवाओं में तथा पठन-पाठन के संस्थाओं में पिछड़े वर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिला है। पिछड़े वर्ग के लोगों में जो राजनीतिक चेतना उन्होंने जगाया उसी का नतीजा है आज पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में पिछड़े वर्ग का नेतृत्व खड़ा है