बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने किसानों के संघर्ष की जीत बताया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने पंजाब के गन्ना किसानों के संघर्ष के बल पर गन्ना मूल्य 360 रुपये प्रति क्विंटल तय करने और चीनी मिलों में बकाया का तत्काल भुगतान करने के पंजाब सरकार के आदेश को किसानों के संघर्ष की जीत बताया है , साथ ही किसान सभा सहित सभी किसान संगठनों को बधाई दिया है । उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से भी मांग करते हैं कि पूरे देश में गन्ने का एफआरपी 5 सौ रुपए प्रति क्विंटल 9.5 % की रिकवरी पर किसानों को दिया जाय और बिहार सहित देश के सभी चीनी मिलों के बकाये के भुगतान में तेजी लाएं, जो 22 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। का. राव ने मोदी सरकार द्वारा रेलवे और बिजली कारखानों को औने पौने दाम पर बेचे जाने की कड़ी आलोचना करते हुए अविलंब रोक लगाने की मांग की है ।

भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीबीकेएन प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह को 14 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया।इस ज्ञापन पर प्राचार्य महोदय द्वारा तत्काल सात मांगें एससी एसटी के छात्र और सभी जाति के छात्राओं से सत्र 2021-24 में नामांकन पूर्णतः निःशुल्क करने,सीएलसी की राशि ₹50 करने,महाविद्यालय के कर्मचारियों को एक व्यक्ति एक पद करने,महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास की स्थापना करने,छात्र छात्राओं का अलग-अलग काउंटर व्यवस्था करने,नैक का मूल्यांकन व एनसीसी की स्थापना करने एवं महाविद्यालय में पीजी की नियमित पढ़ाई शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय से अनुशंसा कर पूरा करने का आश्वासन दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिवाजीनगर प्रखंड के विकलांग स्कूल चित्तौड़ा में कोविड 19 टीकाकरण के लिए 18 से 44 आयु बर्ष युवाओं की भीड़ उमड़ी जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई महिलाओं की लगी लम्बी कत्तार।इस केंद्र 150 महिलाओं एवं 30 पुरूषों को टीकाकरण शांतिपूर्ण टीकाकरण किया गया।प्रखंड के अन्य केंद्रों पर 1200 सौ लोगों को टीकाकरण की डोज लगाया गया। जब से जनवितरण प्रणाली दुकानों से राशन लेने बालों के लिए टीकाकरण की अनिवार्यता किया गया है तब से ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने मांग किया है कि पंचायत के सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाय ताकि सभी लोगों को सहुलियत से टीकाकरण सम्पन हो जाय। मौके पर स्वा स्वास्थ्य कर्मी ए एन एम रीता कुमारी,डाटा ऑपरेटर नारायण कुमार,आशा फेशिलेटर मीरा कुमारी,आशा बीणा कुमारी, वार्ड सदस्य संजीत मंडल, सेविका कुमारी मंजू, ग्रामीणों चिकित्सक कुशेश्वर सिंह,अरूण कुमार मंडल, जुलूम लाल मंडल,जय राम साहू,राम बाबू मंडल,बिष्णु कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का भीड़ नियंत्रण में सफल योगदान रहा।

वर्षा ने बढ़ायी बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से बलराम बताना चाहते हैं की दहेज़ प्रथा एक सड़ी गली प्रथा है जो समाज के द्वारा बनाया गया एक कुप्रथा है ,जिसके कारन बेटी जब ससुराल जाती है तो हिंसा का शिकार हो जाती है इसलिए हम सब को एकजुट होकर इसे जड़ से खत्म करना होगा और बेटी को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा देना होगा की वो अपने पैरो पे खड़ी हो सके।

मान्यता प्राप्त प्रमाणिक ऐजेंसी को दरकिनार कर गैर मान्यता प्राप्त एजेंसी के पारले गोल्ड, शक्तिमान कंपनी आदि का महंगा जैविक किट किसानों को देने के खिलाफ प्रखण्ड के किसानों में आक्रोश व्याप्त है. इसे लेकर किसानों द्वारा कृषि पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उक्त जैविक कंपनी की जांच व कारबाई की मांग किया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहर से 8 किमी पूरब स्थित राघोपुर बलाट-रामपट्टी के बीच से बहने वाली प्राचीन कमला नदी की मृत धारा में जान लौटेगी।इन्जीनियर्स विलेज दिल्ली के सौजन्य से अटल भू-जल योजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार, दोनों तटों पर घाटों का निर्माण तथा सोन्दर्यीकरण किया जाएगा। इन्जीनियर्स विलेज दिल्ली के अध्यक्ष अनिल कर्ण ने दूरभाष पर उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मिथिला के लोक सांस्कृतिक परंपरा की इस धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रधानमंत्री को परियोजना प्रतिवेदन समर्पित किया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद राम तीरथ चौधरी ने कला संस्कृति मंत्री श्री आलोक रंजन झा से उनके आवास पर मिलकर समस्तीपुर जिले में और रोसड़ा के विभिन्न पंचायतों में सैकड़ों बर्ष की बिरासत, धरोहर कला एवं यहां के सांस्कृतिक विरासत बचाने के लिए आगे आने का आग्रह किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में भारी बारिश के बीच कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई है जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मेन बाजार स्थित विश्वनाथ प्रसाद एंड संस नामक कपड़ा दुकान की है जहां अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से रूपेश कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना और जिंदगी के बारे में बातचीत के दौरान बताया कि जब से करो ना हुआ है तब से पढ़ना लिखना सब बंद हो रखा है पिताजी बाहर में कहीं काम करते थे वह काम भी बंद हो चुका है किसी तरह डेढ़ साल से अपने फैमिली का जीवन यापन चल रहा है बताते चलें कि पैसे के अभाव के कारण सही समय से कोई भी कार्य नहीं कर पाते हैं इधर उधर से शुद्ध पर पैसा लेकर के किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण भी चल रहा है और किसी तरह से अपनी पढ़ाई को भी पूरी करने में जुटे हैं बताते चलें कि रूपेश कुमार ने बताया कि मैं और मेरे पिताजी और एक बड़ा भाई सभी लोग बेरोजगार हैं किसी तरह दिक्कत सिकत कात कर अपने परिवार को संभाल कर चल रहे हैं