शिवाजीनगर प्रखंड के विकलांग स्कूल चित्तौड़ा में कोविड 19 टीकाकरण के लिए 18 से 44 आयु बर्ष युवाओं की भीड़ उमड़ी जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई महिलाओं की लगी लम्बी कत्तार।इस केंद्र 150 महिलाओं एवं 30 पुरूषों को टीकाकरण शांतिपूर्ण टीकाकरण किया गया।प्रखंड के अन्य केंद्रों पर 1200 सौ लोगों को टीकाकरण की डोज लगाया गया। जब से जनवितरण प्रणाली दुकानों से राशन लेने बालों के लिए टीकाकरण की अनिवार्यता किया गया है तब से ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने मांग किया है कि पंचायत के सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाय ताकि सभी लोगों को सहुलियत से टीकाकरण सम्पन हो जाय। मौके पर स्वा स्वास्थ्य कर्मी ए एन एम रीता कुमारी,डाटा ऑपरेटर नारायण कुमार,आशा फेशिलेटर मीरा कुमारी,आशा बीणा कुमारी, वार्ड सदस्य संजीत मंडल, सेविका कुमारी मंजू, ग्रामीणों चिकित्सक कुशेश्वर सिंह,अरूण कुमार मंडल, जुलूम लाल मंडल,जय राम साहू,राम बाबू मंडल,बिष्णु कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का भीड़ नियंत्रण में सफल योगदान रहा।