भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीबीकेएन प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह को 14 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया।इस ज्ञापन पर प्राचार्य महोदय द्वारा तत्काल सात मांगें एससी एसटी के छात्र और सभी जाति के छात्राओं से सत्र 2021-24 में नामांकन पूर्णतः निःशुल्क करने,सीएलसी की राशि ₹50 करने,महाविद्यालय के कर्मचारियों को एक व्यक्ति एक पद करने,महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास की स्थापना करने,छात्र छात्राओं का अलग-अलग काउंटर व्यवस्था करने,नैक का मूल्यांकन व एनसीसी की स्थापना करने एवं महाविद्यालय में पीजी की नियमित पढ़ाई शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय से अनुशंसा कर पूरा करने का आश्वासन दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
