बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संवादाता राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को स्नातक प्रथम खंड सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए विवि के आधिकारिक साइट पर प्रथम चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट पर जाकर अपने यूनिक आईडी एवं जन्म तिथि से लॉगइन करना होगा।अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. विजय कुमार यादव ने बताया की कुल आवेदित 1,93, 628 छात्र-छात्राओं में से 1,38, 350 का चयन प्रथम खंड कला, विज्ञान एवं वाणिज्य (प्रतिष्ठा एवं सामान्य) में नामांकन के लिए चयन हुआ है। कहा कि कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि इतनी अधिक संख्या में छात्रों का नामांकन प्रथम सूची में हुआ है। इस कार्य में प्रति कुलपति प्रो. डॉली सिन्हा का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। बता दें कि छह से 24 सितंबर तक नामांकन की तिथि पुन: निर्धारित की गई है।
