ग्रामीण परिवेश में वृद्धा पेंशन सही रूप से संचालित हो पा रहा है।

ग्रामीण मजदूर की स्थिति...

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से प्रखंड सवांददाता राजकुमार ठाकुर ने साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि एक शिक्षित समाज बनाने के लिए बेटा बेटी दोनों को पढ़ना आवश्यक है। जब तक दोनों शिक्षित नहीं होंगे तब तक हमारा राज्य शिक्षा के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए समान रूप से लड़का हो या लड़की दोनों को पढ़ाना चहिये। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक फोटो-शांति समिति की बैठक में भाग लेते हुए क्षेत्र के लोग प्रतिनिधि मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले त्योहार ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई सभा की अध्यक्षता अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम ने की एवं संचालन डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने किया बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम ने कहा कि पूर्णा महामारी के मद्देनजर हम लोगों को सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मिलजुल कर शांति पूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में इस पर्व को मनाने की आवश्यकता है। मौके पर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, पीएसआई मुन्नी कुमारी, वर्तमान उप प्रमुख मोहम्मद सिराज अंसारी, सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से प्रखंड सवांददाता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रखंड अंतर्गत बाढ़ एवं भारी बारिश के वजह से लाखो एकड़ कृषि योग्य भूमि में हुए जलजमाव को दूर करने को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन ने रविवार के देर शाम तक क्षेत्र में पुल पुलिया एवं जल निकासी वाले मार्ग पर मछली पकड़ने हेतु लगाए गए बाड़ को पुलिस वालों एवं अपने सहयोगियों के मदद से हटावाया। इस आशय की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि दर्जनों समाजसेवियों ने ज्ञापन देते हुए मछली पकड़ने हेतु लगाए गए बाल को हटाने की मांग की थी जिससे लाखो एकड़ कृषि योग्य भूमि पर समय से खेती की जा सके। उसी जलजमाव की समस्या को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश के आलोक में उनके द्वारा पुल एवं पुलिया पर लगाए गए बाहर को हटवाया गया है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बाड़ लगाने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर उन लोगों के द्वारा फिर से बाड़ लगाई गई तो मजबूरन उन्हें कानूनी कार्रवाई करना पड़ेगा। मौके पर अंचल निरीक्षक वेद प्रकाश, अंचल कर्मी दानिश खां, पुलिसकर्मी एवं दर्जनों की संख्या में समाजसेवी मौजूद थे।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के भीषणपुर से आशा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बैंक से जुड़ी इन्हें जानकारी नहीं है। वह जानना चाहती है कि बैंक में 12 रुपया और 330 रुपया वाला इंश्योरेंस कैसे होता है। उसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं। उसके लिए क्या-क्या लगेगा, कैसे होगा,इसकी उन्हें जानकारी चाहिए।

समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार के दिशा निर्देश में कल्याणपुर प्रखंड के जितवरीया पंचायत में महालक्ष्मी युवती मंडल लक्ष्रामपुर के द्वारा गांव में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज व संचालन मंडल अध्यक्ष निशा भारती ने किया कार्यक्रम में युवतीयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार की देर शाम को संपन्न हुई। गौरतलब हो कि इस अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए हुए पहलवानों के साथ क्षत्रिय पहलवानों ने भी अपने दमखम अजमाते हुए अपने कुश्ती के कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिल्ली के कालू पहलवान एवं गोपालगंज के टीमन पहलवान के बीच हुआ जिसमें कालू पहलवान ने टीमन पहलवान को पटखनी देते हुए फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की, इस कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को दुर्गा पूजा समिति की ओर से एवं मौजूद लोगों की ओर से पुरस्कार राशि प्रदान करते हुए सम्मानित भी किया गया। मौके पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पिंकु सिंह पूर्व एमएलसी राणा गंगेश्वर सिंह सहित हजारों की संख्या में कुश्ती के प्रेमी मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मारपीट के एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। इस बाबत बताते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा कि मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 93 /2021 के आरोपी रोशन कुमार पर उनके पड़ोसी विभा देवी ने मारपीट एवं धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का प्रयास करने एवं लूटपाट सहित विभिन्न संज्ञेय अपराधों को लेकर आवेदन दिया था जिस पर स्थानीय थाना में सीआरपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उन्ही प्राथमिकी के आधार पर उक्त आरोपी को पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार करते हुए शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इंटरनेशनल फोरम फोर सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन और ईमानदार के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समस्तीपुर, बिहार की माटी के सामाजिक कार्यकर्ता रोटेरियन राजीव गौतम को उनके राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उल्लेखनीय सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र के कार्यों के लिए डाॅ ए पी जे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत के महान सपूत,पूर्व राष्ट्रपति और वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर आयोजित " कलाम और भारत में उनके ऐतिहासिक और अमूल्य योगदान " विषयक राष्ट्रीय बेविनार के बाद वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरण पुरोधा राजीव गौतम को दिल्ली एनसीआर मे यह अवार्ड दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।