समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार की देर शाम को संपन्न हुई। गौरतलब हो कि इस अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए हुए पहलवानों के साथ क्षत्रिय पहलवानों ने भी अपने दमखम अजमाते हुए अपने कुश्ती के कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिल्ली के कालू पहलवान एवं गोपालगंज के टीमन पहलवान के बीच हुआ जिसमें कालू पहलवान ने टीमन पहलवान को पटखनी देते हुए फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की, इस कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को दुर्गा पूजा समिति की ओर से एवं मौजूद लोगों की ओर से पुरस्कार राशि प्रदान करते हुए सम्मानित भी किया गया। मौके पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पिंकु सिंह पूर्व एमएलसी राणा गंगेश्वर सिंह सहित हजारों की संख्या में कुश्ती के प्रेमी मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।