ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाईबसही संगम हत्याकांड के खिलाफ आइसा, इनौस एवं ऐपवा ने 16 अक्टूबर को जिलाव्यापी विरोध दिवस मनाने की घोषणा की है. इसके तहत संगठन के कार्यकर्ताओं से प्रखंडों- पंचायतों में विरोध मार्च, पूतला दहन, प्रदर्शन, कैंडिल मार्च निकालने का आह्वान किया है. संगठन के नेताओं ने सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन, राजनीतिक दल, महिला संगठनों से भी संगम के हत्यारे को सजा दिलाने को लेकर सड़क पर उतरने की अपील की है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राहुल डांस क्लास की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन होटल कैलाश इन समस्तीपुर में 15 अक्टूबर की रात्रि में किया गया। जिसमें समस्तीपुर जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया और इस डांडिया नाइट को सफल बनाया। अजंता स्टील बाजार समिति, एचडीएफसी बैंक गोला रोड, तनिष्क शोरूम मोहनपुर, फर्स्ट क्राय मॉल गोला रोड ,अप्सरा ब्यूटी पार्लर गुदरी बाजार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में राकेश कुमार, प्रेम राज, राहुल सिंह रोहित कुमार, हैप्पी, अभिषेक कुमार, बाजीराव सिंघम, जयप्रकाश, शुभम कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

(समस्तीपुर) : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत वार्ड 13 के स्थाई निवासी उमेश महतो के बेटे राजकुमार की पत्नी रंजनी कुमारी जो 8 महीने से गर्भवती थी उसकी मौत हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार रंजनी कुमारी की मौत लगभग रात में ही मौत हो गई थी । वावजुद ससुरालवालों ने सुबह में उसे दलसिंहसराय डॉक्टर के पास ले जा रहा था और आधे रास्ते से मृत घोषित के बहाने बनाकर वापस आ गया घर आने के बाद गांव वालों को पता लगा । गांव में अनेकों बातों पर चर्चा करने लगे । मिली जानकारी के अनुसार रंजनी कुमारी के पति राजकुमार एवं उसके ससुर उमेश महतो और उसकी सास तीनों मिलकर उसे गाली गलौज मारता पीटता था जिस कारण कुछ दिन पहले विभूतिपुर थाने में तीनों के ऊपर रंजनी ने आवेदन भी दिया था और लड़की अपने मायके चली गई थी । फिर कुछ दिन के बाद तीनों प्रोग्राम बना कर अपने बेटे राजकुमार को रजनी कुमारी को बुलाने के लिए भेज दिया और राजकुमार उसे बहला फुसलाकर रंजनी को वहां से लेकर चला आया । यहां के मुखिया सरपंच और गांव समाज के लोगों बैठा कर रजनी कुमारी से थाना से आवेदन वापस दिलवा दिया । मिली जानकारी के अनुसार यह मारपीट का दौर रजनी कुमारी के साथ शुरू से ही चलता आ रहा है और गांव के मुखिया सरपंच ने कई बार मामले को सामाजिक तौर पर निपटारा करना चाहा लेकिन नहीं हुआ जो कि आज देखने को यह मिला कि रजनी कुमारी को तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दिया गया जो कि 8 महीने की गर्भवती महिला थी । रंजनी कुमारी के भाइयों को पता चला तभी वह अपने मुखिया को लेकर आलमपुर बहन के यहां पहुंचा तो उन सबों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया | तब कुछ लोगों ने विभूतिपुर पुलिस को सूचना दिया और पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंचकर बाप बेटे को गिरफ्तार कर ले गया । विभूतिपुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजकर विभूतिपुर पुलिस इसकी छानबीन कर रही है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

shanti ki or police ki taiyari

*दरभंगा का आन बान शान एसडीएम अमित कुमार के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार* अमीन संघ का प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा अमित कुमार हमारे मित्र है आज हम सभी दरभंगा के युवाओं के लिए गर्व की बात है हम लोगों के बीच के साथी उच्च अधिकारी बने एसडीएम बनने से अमित कुमार का पिता एतवारी पासवान माता शोभा देवी का ही नहीं बल्कि उस समाज और जिला का नाम रोशन हुआ है सरल स्वभाव के धनी कर्मठ मेहनती संघर्षशील हमारे मित्र अमित कुमार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। माता पिता दो बहन में इकलौता भाई अमित कुमार के ऊपर परिवार का जिम्मेदारी था अब अहम पद का बडी जिम्मेदारी मिला है आशा और उम्मीद करते हैं अपने जिम्मेदारी को ईमानदारी निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ रूप से निर्वहन करेंगे दरभंगा अललालपट्टी सहित बिहार का नाम पटल पर पहुंचाने का काम करें हमारे पूरी टीम की ओर से भाई अमित कुमार को फूल माला और बुके भेंट कर मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिए है एसडीएम अमित कुमार ने कहा बहुत अच्छा महसूस हो रहा है पूरे दरभंगा वासियों का इतना प्यार स्नेह आशीर्वाद मिल रहा है आज हमें भी गर्व हो रहा है। कड़ी लगन और मेहनत के उपरांत सफलता मिला है हम सभी युवाओं को यही कहना चाहेंगे निष्ठावान और इमानदारी से शिक्षा के प्रति कर्तव्य के प्रति आप समर्पित है तो सफलता निश्चित तौर पर आपके पास होगा पढ़ाई में निष्पक्षता होना चाहिए अजय कुमार यादव राजेश कुमार नवनीत कुमार अनश कुमार सूरज कुमार सहित साथी उपस्थित थे

शारदीय नवरात्र, लोगों में हैं विस्वास यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर मन्नते होती है पुरी, नवरात्र में दर्शन को उमड़ती है भीड़। बाघोपुर स्थिति दूर्गा मंदिर में होती है पुजा।खोइछा भरने 20 गांवों से आती है महिलाएं। जिन्हें संतान की प्राप्ति नहीं होती है। वे माता के दरबार में कृपा लेकर संतान रत्न को प्राप्त करते हैं। फोटो 1 शिवाजीनगर, बाघोपुर स्थित दुर्गा मंदिर लगा पंडाल की तस्वीर। प्रखंड क्षेत्र में ऐसे तो आस्था की भावना में सालों भर देवी देवताओं की पूजा अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की जाती है। लेकिन नवरात्र में मां दुर्गा की अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं का उल्लास देखते ही बनता है। नवरात्र में सभी मंदिरों के पूजा पंडालों में भक्ति में माहौल बना रहता है। प्रखंड के बाघोपुर स्थित दुर्गा मंदिर दरबार का नजारा ही कुछ अलग ढंग का रहता है। इस मंदिर में माता वैष्णवी की पूजा होती है। पारिवारिक सुख समृद्धि और मनोकामना पूरी होने के लिए क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ इस मंदिर परिसर में जूटती है। इस मंदिर वाली माता की महिमा इतनी आगम अपार है की इनकी कृपा से कई घरों में चिराग जले हैं। श्रद्धालुओं को माता के प्रति इतनी आस्था है। माता के दरबार में कृपा लेकर संतान रत्न को प्राप्ती होती है। यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मन्नतें पूरी होती है। पिछले 50सालो से शारदीय नवरात्र मां दुर्गा की पूजा अर्चना होती है। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमरती है भीड़ बताया जाता है की बाघोपुर स्थिति मंदिर में स्थापित किए जाने वाली मां दुर्गा की महिमा इतना विख्याती है कि 20 गांवो की महिलाएं खोइछा भरने के लिए इस मंदिर में पहुंचती हैं। जागरण की रात माता का पट खुलने के साथ ही खोईछा भरने के लिए महिला श्रद्धालुओं की तांता लगने लगता है। खास करके नवमी और दशमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ और अधिक झुकती है। ऐसा माना जाता है कि यहां माता मनकामना दायी है। अपनी मुरादे लेकर माता के दरबार में पहुंचने वाले भक्त खाली हाथ नहीं लौटता है । जागरण के बाद से ही मंदिर में माता की प्रतिमा के सामने ढोल और बाजे के साथ फूल चढ़ाने का कार्य शुरू हो जाता है। भक्त अपनी मनाते पूरा करने के लिए माता के चरण पर फूल रखकर मन्नते मांगते हैं।

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 की है । घटना के बारे बताया गया कि आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी अरविंद कुमार गिरि के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार 2,4 दोस्त के साथ गांव के बगल के ही बीबी पोखर में नहाने गया था । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

6 दिनों में सभी पदों के लिए कुल 1828 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शिवाजीनगर प्रखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन को लेकर 6 दिनों में सभी पदों के लिए कुल 1828 उम्मीदवारों ने अंतिम दिनों तक नामांकन पर्चा भरा। प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखिया पद के लिए 66 महिला 69 पुश पुल 135 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। पंचायत समिति पद के लिए 63 महिला 52 पुरुष कुल 115 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। सरपंच पद के लिए 48 महिला 48 पुरुष कुल 96 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 580 महिला 431 पुरुष कुल 1011 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 293 महिला 178 पुरुष कुल 471 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन की प्रक्रिया को लेकर तथा उम्मीदवारों की समर्थकों की उमड़ती भीड़ को स्थानीय ओपी प्रशासन एवं हथौड़ी थाना के पुलिस कर्मियों के द्वारा भीड़ को नियंत्रण में रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन का कार्य संपन्न करवाया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, शिक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह, राजकुमार मुखिया, रामनाथ पंडित एवं नामांकन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रहा।

सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन