(समस्तीपुर) : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत वार्ड 13 के स्थाई निवासी उमेश महतो के बेटे राजकुमार की पत्नी रंजनी कुमारी जो 8 महीने से गर्भवती थी उसकी मौत हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार रंजनी कुमारी की मौत लगभग रात में ही मौत हो गई थी । वावजुद ससुरालवालों ने सुबह में उसे दलसिंहसराय डॉक्टर के पास ले जा रहा था और आधे रास्ते से मृत घोषित के बहाने बनाकर वापस आ गया घर आने के बाद गांव वालों को पता लगा । गांव में अनेकों बातों पर चर्चा करने लगे । मिली जानकारी के अनुसार रंजनी कुमारी के पति राजकुमार एवं उसके ससुर उमेश महतो और उसकी सास तीनों मिलकर उसे गाली गलौज मारता पीटता था जिस कारण कुछ दिन पहले विभूतिपुर थाने में तीनों के ऊपर रंजनी ने आवेदन भी दिया था और लड़की अपने मायके चली गई थी । फिर कुछ दिन के बाद तीनों प्रोग्राम बना कर अपने बेटे राजकुमार को रजनी कुमारी को बुलाने के लिए भेज दिया और राजकुमार उसे बहला फुसलाकर रंजनी को वहां से लेकर चला आया । यहां के मुखिया सरपंच और गांव समाज के लोगों बैठा कर रजनी कुमारी से थाना से आवेदन वापस दिलवा दिया । मिली जानकारी के अनुसार यह मारपीट का दौर रजनी कुमारी के साथ शुरू से ही चलता आ रहा है और गांव के मुखिया सरपंच ने कई बार मामले को सामाजिक तौर पर निपटारा करना चाहा लेकिन नहीं हुआ जो कि आज देखने को यह मिला कि रजनी कुमारी को तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दिया गया जो कि 8 महीने की गर्भवती महिला थी । रंजनी कुमारी के भाइयों को पता चला तभी वह अपने मुखिया को लेकर आलमपुर बहन के यहां पहुंचा तो उन सबों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया | तब कुछ लोगों ने विभूतिपुर पुलिस को सूचना दिया और पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंचकर बाप बेटे को गिरफ्तार कर ले गया । विभूतिपुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजकर विभूतिपुर पुलिस इसकी छानबीन कर रही है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
