बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से प्रखंड सवांददाता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रखंड अंतर्गत बाढ़ एवं भारी बारिश के वजह से लाखो एकड़ कृषि योग्य भूमि में हुए जलजमाव को दूर करने को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन ने रविवार के देर शाम तक क्षेत्र में पुल पुलिया एवं जल निकासी वाले मार्ग पर मछली पकड़ने हेतु लगाए गए बाड़ को पुलिस वालों एवं अपने सहयोगियों के मदद से हटावाया। इस आशय की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि दर्जनों समाजसेवियों ने ज्ञापन देते हुए मछली पकड़ने हेतु लगाए गए बाल को हटाने की मांग की थी जिससे लाखो एकड़ कृषि योग्य भूमि पर समय से खेती की जा सके। उसी जलजमाव की समस्या को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश के आलोक में उनके द्वारा पुल एवं पुलिया पर लगाए गए बाहर को हटवाया गया है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बाड़ लगाने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर उन लोगों के द्वारा फिर से बाड़ लगाई गई तो मजबूरन उन्हें कानूनी कार्रवाई करना पड़ेगा। मौके पर अंचल निरीक्षक वेद प्रकाश, अंचल कर्मी दानिश खां, पुलिसकर्मी एवं दर्जनों की संख्या में समाजसेवी मौजूद थे।
