इंटरनेशनल फोरम फोर सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन और ईमानदार के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समस्तीपुर, बिहार की माटी के सामाजिक कार्यकर्ता रोटेरियन राजीव गौतम को उनके राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उल्लेखनीय सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र के कार्यों के लिए डाॅ ए पी जे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत के महान सपूत,पूर्व राष्ट्रपति और वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर आयोजित " कलाम और भारत में उनके ऐतिहासिक और अमूल्य योगदान " विषयक राष्ट्रीय बेविनार के बाद वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरण पुरोधा राजीव गौतम को दिल्ली एनसीआर मे यह अवार्ड दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।