थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मारपीट के एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। इस बाबत बताते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा कि मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 93 /2021 के आरोपी रोशन कुमार पर उनके पड़ोसी विभा देवी ने मारपीट एवं धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का प्रयास करने एवं लूटपाट सहित विभिन्न संज्ञेय अपराधों को लेकर आवेदन दिया था जिस पर स्थानीय थाना में सीआरपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उन्ही प्राथमिकी के आधार पर उक्त आरोपी को पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार करते हुए शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
