प्रखंड के 370 संख्या पर लोग पानी लगने पर भी मतदान कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बूथ संख्या 379 पर महिलाओं का लगा रहा था था बारिश के वजह से लोग भिंग भिंग कर मतदान केंद्र पर आ रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2021, चतुर्थ चरण, जिला नियंत्रण कक्ष में *विभूतिपुर* प्रखंड निर्वाचन क्षेत्र हेतु पदाधिकारियों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तथा दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को प्राप्त परिवादों के संधारण एवं विभिन्न प्राधिकारो को भेजे जाने वाले आवश्यक प्रतिवेदन का संकलन कर भेजने हेतु *विभूतिपुर प्रखंड के निर्वाचन हेतु मतदान के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर चौथा चरण चुनाव को लेकर पीठासीन पदाधिकारी को बुथ की ओर जाते
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के क्रम में बिना अनुमति वाली गाड़ी जो प्रचार प्रसार कार्यों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा चलाए जा रहे है, उस वाहन को जब्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।समस्तीपुर,। जिला जनसंपर्क कार्यालय, समाहरणालय आज दिनांक को पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विभूतिपुर प्रखंड के निम्नांकित पंचायतों का भ्रमण किया गया, जो इस प्रकार हैं १. डिहुली २. पटपारा ३. भरपूरा ४. सिवान चौक बेलसंडी तारा ५. सिंघिया घाट ६. शिवनाथपुर ७. सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण ८. आलमपुर कोदरिया ९. कल्याणपुर १०. मुस्तफापुर ११. महमदपुर सकड़ा १२. चोरा टभका १३. मिश्रौलिया १४. खास टभका १५. राघोपुर १६. चकविदुलिया १७. दामोदरपुर १८. गंगौली मंदा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के क्रम में बिना अनुमति वाली गाड़ी जो प्रचार प्रसार कार्यों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा चलाए जा रहे है, उस वाहन को जब्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा,मुरौल एवं बन्दरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर हाथ धुलाई पखवाड़ा मनाया गया! कार्यक्रम का आयोजन आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवं डी एफ आई डी के सहयोग से किया गया! कार्यक्रम मे बच्चों को हाथ धोने के प्रति जागरूकता हेतु कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं!स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का ही एक हिस्सा है! क्योंकि हाथ की धुलाई से कई प्रकार के बीमारियो से बचा जा सकता है और यह बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक अच्छी पहल है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेहल्लुम में दिखा संप्रदायिक सद्भाव का माहौल। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलुस निकाला। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
करेन्ट लगने से हुई मौत
तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र शेरपुर विषहर स्थान के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बाइक सवार के शव को लेकर विषहर स्थान तीन मोहानी सड़क पर रख दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। उधर, हादसे और जाम की खबर के बाद विद्यापतिनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। चार घंटे तक चले हंगामे के जाम हटाया गया। मृतक की पहचान शेरपुर निवासी (45) साल के विनोद दास उर्फ बिल्लो के रूप में की गई है। विनोद दास राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद स्कार्पियो चालक भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर घर मे बन्द कर दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी की। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के बाद बछवाड़ा-महनार मुख्य सड़क जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुप्ता बांध पर तेज गति से आ रहे स्कॉर्पियो के ड्राइवर की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। जाम कर रहे लोगों ने कहा कि गाड़ी चालक को घटनास्थल पर लाया जाए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही विद्यापतिनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दुर्घटना के कुछ देर बाद ही थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत की और मामले को सुलझाने की बात कही। काफी देर बाद अंचल पदाधिकारी अजय कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधी संजय कुमार सिंह, गांव के मुखिया विपिन कुमार राय व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के समझाने बुझाने के बाद लगभग 4 घंटे के बाद ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया।
समस्तीपुर।एफिकोर डी आर एम आर प्रोजेक्ट हसनपुर, स्वास्थ्य विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन और GEMS संगठन के सहयोग सेअंतर्राष्ट्रीयआपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर हसनपुर प्रखंड में कार्यक्रम आयोजन किया ।इसके अंतर्गत 30 समुदाय के लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।जिसमे आपदा प्रबंधन समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए डुमरा ग्राम आपदा प्रबंधन समिति द्वारा दो विधवाओं को 3310 रुपये का सुखा राशन दिया गया। वहीं डुमरा गांव डीएमसी ने भी नई नाव बनाकर समुदाय के लोगों को भविष्य में बाढ़ के समय सुरक्षित निकासी के लिए सौंप दी। यह एक साक्ष्य-आधारित समझ है कि आपदा प्रबंधन समिति कैसे जरूरतमंद परिवारों का पता लगा रही है और इस कोविड -19 के दौरान जरूरतमंदो को सहयोग करती है।श्रीमती अनुराधा पाल ने आपदा प्रबंधन समिति एफीकोर कर्मचारियों की उपस्थिति में नाव का उद्घाटन किया। बरकी रजवा गांव में आपदा प्रबंधन समिति ने भी आकस्मिक निधि के उपयोग से नई नाव बनाई और बाढ़ के समय सुरक्षित निकासी के लिए अपने ही गांव में समुदाय के लोगों को सौंप दी।यह हसनपुर ब्लॉक के आभा और देवड़ा पंचायत के अन्य लक्षित गांवों में दोहरा रहा है। एफिकोर के परियोजना कार्यान्वयनकर्ता, प्रमोद कुमार पाल उन दुर्घटनाओं को साझा किया जिसमें बहुत से लोग मर रहे हैं। अधिकांश बच्चे पानी में डूबने और सड़क दुर्घटना के कारण लोग मर रहे हैं इसे कैसे कम करें और इसकी रोकथाम कैसे की जाए इन बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। तीसरा, बिजली गिरने से बहुत से लोग मर रहे हैं जिन्हें भारी बारिश के समय बाहर जाते समय समुदाय के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इस संबंध में जागरूकता कर हम जीवन बचा सकते हैं। डीआरएमआर-परियोजना हसनपुर कर्मचारियों को प्रमोद कुमार पाल - परियोजना कार्यान्वयनकर्ता,एफ.एफ.आई.सी.ओ.आर.और उनकी पत्नी अनुराधा पाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
