मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक फोटो-शांति समिति की बैठक में भाग लेते हुए क्षेत्र के लोग प्रतिनिधि मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले त्योहार ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई सभा की अध्यक्षता अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम ने की एवं संचालन डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने किया बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम ने कहा कि पूर्णा महामारी के मद्देनजर हम लोगों को सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मिलजुल कर शांति पूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में इस पर्व को मनाने की आवश्यकता है। मौके पर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, पीएसआई मुन्नी कुमारी, वर्तमान उप प्रमुख मोहम्मद सिराज अंसारी, सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
