विद्यापतिनगर प्रखंड के राजा चौक के समीप संचालित कौटिल्या एकेडमी में शुक्रवार को कक्षा 12वीं (कला संकाय) के छात्र-छात्राओं के लिए आंतरिक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया, इस परीक्षा में संस्थान में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आंतरिक जांच परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक विकास कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगामी बिहार बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर छात्रों के बेहतर परिणाम के लिए इस प्रकार की जांच परीक्षा समय-समय पर संस्थान द्वारा ली जाती है, जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह सभी विषयों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा ली जाती है, इसमें महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया जाता है, जो आगम में बोर्ड परीक्षा में छात्रों को बेहतर परिणाम लाने में मदद करता है। गौरतलब है कि यह संस्थान क्षेत्र में इंटरमीडिएट आर्ट के बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है। मौके पर संस्थान के छात्र नीतीश, शिवम्, जितेन्द्र, विक्की, कलाम, अनामिका, अंजना, चांदनी, सुनीता, राधा, सपना, रिंकी, ज्योति के अलावा शिक्षक विकास कुमार सिंह, नवनीत कुमार आदि मौजूद थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने के बाद एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे बीमार पड़ गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर में सभी बच्चों को भर्ती कराया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मदन कुमार सिंह ने बताया कि अभी सभी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईशापुर सिमरी में फाइलेरिया एवं कृमि की दवा खिलाने के क्रम में दिन के 12 बजे एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों की तबीयत खराब हो गयी। उन सभी बच्चों को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। शाम होने तक अधिकांश बच्चों की तबीयत में सुधार नजर आया। बच्चों के बीमार होने की सूचना जैसे ही उनके अभिभावकों को हुई परिजनों में घबराहट फैल गई। सभी जैसे-तैसे भागकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर पहुंचे। अस्पताल के भीतर और बाहर परिजनों की भारी भीड़ लग गई। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार देख परिजनों ने राहत का सांस ली।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को मोहिउद्दीनगर सड़क को मस्तलीपुर से जोड़ने वाली बोचहा पुल पर बड़े जानवर का मांस बोरियों में छिपाकर ले जा रहे ऑटो चालक सह मांस तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मांस तस्कर की पहचान मोहिउद्दीनगर के नयाटोल निवासी ताहिर हुसैन के पुत्र इजहार आलम के रूप में की गयी है। पिछले कई शुक्रवार से ऑटो से मांस ले जाने की चर्चा को लेकर स्थानीय युवक ने इसकी जांच की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को मांस से लदा ऑटो को युवकों ने पकड़ इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर वहां पुलिस बल के साथ पहुंचे एसएचओ फिरोज आलम ने उक्त ऑटो को जप्त करते हुए मांस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जहां एसएचओ विद्यापतिनगर फिरोज आलम के आवेदन पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार मांस तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी वाले आवेदन में एसएचओ फिरोज आलम ने बताया है की गिरफ्तार व्यक्ति बछवाड़ा के मंसूरचक से बड़े जानवर का मांस पांच बोरियों में छिपाकर मोहोद्दीनगर अपने गांव ऑटो से ले जा रहा था। इसकी सूचना पर ऑटो को कब्जा में लेते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया। आवेदन में बताया गया है की गिरफ्तार मांस तस्कर ने मांस खरीद व विक्रय का कागजात नहीं दिखाया। वहीं मानव स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त या कोई विषैला पदार्थ नहीं मिला प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। आवेदन में बताया गया की किसी बड़े जानवर की हत्या कर मांस ले जाया जा रहा था। कहा गया है की बड़े पशु का निर्दयतापूर्ण हत्या कर मांस का परिवहन कानूनन अपराध है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बकरी पालन की जानकारी मांगी

विद्यापतिनगर। प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में चल रहे मासिक मूल्यांकन परीक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, कहीं कक्षा में बैठने की समस्या तो कहीं सड़क के किनारे बैठकर परीक्षा देने को मज़बूर है छात्र। प्रखंड के कई ऐसे विद्यालय है जहां की स्थिति निराश करने वाली है, यहां एक ही कमरे में सौ से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है तथा खिड़की एवं पंखे के अभाव में बच्चे उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर की तस्वीर चौंकाने वाली है, इस विद्यालय के दोनों ओर मुख्य सड़क है। ऐसे में यहां बच्चे सड़क से सटे तीन फीट की चौड़ाई वाले बरामदे में बैठकर किसी प्रकार मासिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वहीं विद्यालय का प्रत्येक कमरा छात्रों से खचाखच भरा था, तो दूसरी ओर कुछ बच्चे बगल के एक मंदिर के छत पर बैठकर परीक्षा देते नजर आए। इस बाबत विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका चंदा प्रियदर्शिनी ने बताया कि इस विद्यालय में वर्ग कक्ष एवं शिक्षकों का घोर अभाव है, कमरे की कमी के कारण बच्चों को सड़क किनारे बैठाना मजबूरी है, दूसरी ओर बैंच-डेस्क के अभाव में अधिकांश बच्चों को जमीन पर ही बैठना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में पहली से बारहवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए महज 6 शिक्षक पदस्थापित है, जिसमें एक शिक्षक लम्बे समय से अवकाश पर हैं। केबल पांच शिक्षक ही विद्यालय में कार्यरत हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि आज विद्यालय में तकरीबन 550 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं, सभी को एक साथ बैठाने में परेशानी हो रही है। इधर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबनम कुमारी के द्वारा दूरभाष पर स्थिति से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई तथा कहा गया कि विद्यालय के पास भूमि का अभाव है, इस संबंध में बरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है।

विद्यापतिनगर थाना के हाजत में बंद एक आरोपित की पढ़ाई करते हुए तस्वीर सामने आई है, जो हैरान करने वाली है। मामला थाना क्षेत्र के सिमरी का है, जहां मामा की आपसी लड़ाई में एक भांजे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार गत 11 जून 2020 को थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में दो चचेरे भाइयों के बीच आपसी लड़ाई हुई थी इस घटना के बाद एक पक्ष द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी जिसमें उक्त युवक का नाम भी दर्द था इस घटना के बाद पुलिस द्वारा उक्त युवक को छोड़कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि सभी जमानत पर बाहर हैं। बुधवार की रात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छात्र ने बताया कि गत 3 वर्ष पूर्व वह अपने मामा के यहां शादी में आया था, लेकर लड़ाई के समय वह अपने घर लौट चुका था, फिर भी प्राथमिकी में उसका नाम दर्ज करा दिया गया था। उक्त छात्र ने बताया कि इस समय वह पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है, उसकी परीक्षा नजदीक है, इसी कारण वह हाजत में बंद होकर भी पढ़ाई कर रहा है। गिरफ्तार किए गए छात्र ने बताया कि इस लड़ाई झगड़ा से उसका कोई संबंध नहीं रहा है और ना ही झगड़ा के कारणों का ही उसे कुछ पता है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए 5 बेड का एक वार्ड बनाया गया है। जिसमें पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराई गई है। जिलाधिकारी एवं सीएस के निर्देश पर डेंगू मरीजों की पहचान के लिए सीबीसी जांच की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। शुभारंभ प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी साहित अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने दवा खाकर की। इस दौरान बीडीओ महताब अंसारी ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम आज से तीन दिन तक बूथ वाइज कैंप लगाकर यह गोली हर किसी को खिलाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर बछवाड़ा के मुरलीटोल से प्रखंड के विद्यापतिनगर के राजा चौक होते मोहिउद्दीनगर के रास्ते महनार तक मुख्य पथ के चौड़ीकरण शुरू होने से क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त है। वही इस पथ को राष्ट्रीय राजमार्ग 122 बी का दर्जा भी दिया जा चुका है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगो के बीच रोजगार तो बढ़ेगा ही खासकर पटना जाने में दूरी भी घटेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।