विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 में रविवार की रात एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर चोरों ने घर में रखे एक बक्से को चुरा लिया, जिसमें नगद समेत आभूषण और ज़रूरी दस्तावेज रखें हुए थे। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता शिक्षक सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे वे खाना खाने के बाद घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर सो गए थे, सुबह करीब 4 बजे जब वे उठे तो दरवाजा खुला देखा। शंका होने पर उन्होंने घर के समान को देखा तो पता चला कि कमरे में रखा एक बक्सा गायब था। उन्होंने बताया कि उस बक्से में करीब 1.75 लाख रुपए, आभूषण, बर्तन एवं जरूरी दस्तावेज के अलावा एक मोबाइल फोन रखा था। उन्होंने बताया कि नगद समेत कुल 5 लाख रुपए की चोरी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षक के पुत्र और परिवार के अन्य लोग बाहर रहते हैं, जिस कारण वे घर में अकेले रहते हैं। पीड़ित शिक्षक के भतीजे सुजीत कुमार मिश्रा (मिंगु) ने बताया कि इससे पूर्व भी घर में चोरी की वारदात हो चुकी है, परंतु स्थानीय प्रशासन चोरों को पकड़ने में नाकाम रही थी, जिसका नतीजा है कि चोरों के हौंसले बुलंद हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत भवन परिसर में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा हुआ कचरा मुक्त भारत की सफलता को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 के थीम कचरा मुक्त भारत के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में बीडीओ महताब अंसारी के मार्गदर्शन में मऊ धनेशपुर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता संवाद सह शपथ तथा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम किया गया। स्वच्छता संवाद का आयोजन अधिकारी, कर्मचारी एवं सचिवों की उपस्थिति में शुरू किया गया। इसमें ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की सचिव व सफाई कर्मियों को जानकारी दी गई और स्वप्रेरणा से श्रमदान करने के साथ स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस पखवाड़े का उद्देश्य भारतीय स्वच्छता लीग सफाई कर्मी सुरक्षा शिविर और सामूहिक स्वच्छता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रखंड भर में नागरिकों की भागीदारी जुटाना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। इसके लिए लोगों को आदत परिवर्तन के लिए भी लगातार प्रेरित किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थल में श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की जानी है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अखंड सौभाग्य की कामना का परम पावन व्रत हरितालिका तीज सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को विधि-विधान के साथ मनाया गया। हरितालिका तीज व्रत के पवित्र मौके पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि, उन्नति, प्रगति और यश की कामना भगवान से की। मान्यता के अनुसार मां पार्वती ने इस व्रत को शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए किया था। इस व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन विधि-विधान से किया जाता है। ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर गत तीन वर्षों से भी अधिक समय तक दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के तौर पर कार्य करते हुए क्षेत्र वासियों, खासकर विद्यापतिनगर और आस-पास के लोगों से मुझे जो प्यार, स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, उक्त बातें निवर्तमान एसडीपीओ दिनेश कुमार पाण्डेय ने पटना के लिए प्रस्थान करने से पूर्व भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में परिवार सहित पूजा-अर्चना करने के बाद उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कही। श्री पाण्डेय ने कहा कि जब मैं पहली बार यहां आया था, तब अपराध को लेकर तरह-तरह की बातें कही गई थी, लेकिन बतौर डीएसपी मैंने अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर अधिक अपराध के मामले आ रहे थे, उन सुनसान सड़कों पर मैंने सबसे अधिक दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि पीपरपा़ती से नंगड़ा ढाला के बीच मैंने सबसे अधिक दौड़ लगाई है,जो आजीवन याद रहेगा। यह सड़क पूरी तरह सुनसान थी, जिस कारण शाम ढलते ही इस मार्ग पर गिने-चुने लोग ही चलते थे, परन्तु मुझे सबसे अधिक सुकून इसी सड़क पर मिलती थी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। अपनी मैराथन दौड़ के लिए चर्चा में रहने वाले दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दिनेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यकाल का अंतिम मैराथन दौड़ शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय दलसिंहसराय से विद्यापतिनगर स्मारक चौक तक लगाई, इस दौड़ में एसडीपीओ दिनेश कुमार पाण्डेय के साथ कई थानों में प्रदास्थापित पुलिस जवानों के साथ-साथ सेना की तैयारी में लगे दर्जनों युवा शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर दो शौचालय होने के बाद भी यात्री खुले में शौच करने को मजबूर हैं। गंदगी होने के कारण शौचालय में रेल यात्री जाने से परहेज कर रहे हैं। वही, स्टेशन के बाहर में बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को बैठने और ठहरने का कोई बंदोबस्त नहीं है। स्टेशन के बाहर सवारी गाड़ियों के इंतजार में यात्रियों को खड़े होकर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के बाहर गेट के पास एक शौचालय है। जो पावर ग्रिड द्वारा बनाया गया डीलक्स शौचालय में ताला बंद होने के कारण कोई उसका उपयोग नहीं कर रहा है। इसके अलावे स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म पर रेलवे द्वारा दो शौचालयों का निर्माण कराया गया। लेकिन समय पर साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्लेटफार्म के शौचालयों में नलो से लगातार पानी गिर रहा है तो कितनो में पानी की सुविधा नहीं है।रेलयात्री ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुबह उतरने के बाद प्लेटफार्म पर शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने के कारण शौच नहीं कर पाया। बाहर निकला तो यात्रियों के लिए बैठने की कोई बंदोबस्त ही नहीं था। जहां यात्री बैठ कर टैक्सी का इंतजार कर सकें। स्टेशन के बाहर शौचालय की हालत यह है कि महिला बाथरूम में नहाने की जगह आम लोग हाथ पैर धोते है। सुबह रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले रेल यात्रियों को शौचालय की सफाई के साथ बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से मायूस दीखते है।
विद्यापतिनगर प्रखंड के राजस्व पदाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी द्वारा जमीन संबंधित विवाद के निपटारे हेतु शनिवार को विद्यापतिनगर थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनता दरबार में जमीन संबंधित विवाद के 3 मामले आये जिसमें 2 पुराने एवं एक नए मामले का निष्पादन मौके पर ही आरओ द्वारा निष्पादन कर दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत अंतर्गत चतरा गांव में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों युवाओं से सीधे जुड़कर युवा जदयू के ज़िला अध्यक्ष विशाल कुमार उनके क्षेत्र की समस्याओं को जाना और स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी जी के द्वारा उसका निवारण किए जाने का आश्वासन भी दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापतिधाम मंदिर के गेट पर मंदिर व्यवस्थापक के बीच आपसी मतभेद के कारण कीचड़ जमा है। जिस कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ राह चलने वाले लोहों को भारी कठिनाई हो रही है। बताया गया है कि मंदिर व्यवस्था से जुड़े लोगों के बीच आपसी मतभेद में मुकदमा होने और एक पक्ष से जेल चले जाने के कारण मंदिर के व्यवस्था और देखरेख में कमी देखा जा रहा है। जिसके कारण स्मारक चौक से स्टेशन जाने वाली पथ में मंदिर के पूरब गेट पर शौचालय के निकट जल जमाव होकर कीचड़ बन संडास के रूप में बदबू दे रहा है। जिसमें ईट तो दिया गया है फिर भी श्रद्धालुओ और लोगों को चलने में भारी फजीहत हो रही है। जिससे लोगों में क्षोभ बना है। इस बाबत मंदिर से जुड़े कमिटी सदस्यों ने बताया की कीचड़ हटवाने की दिशा में पहल किया जा रहा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पश्चिम गुमती संख्या 9 बी के निकट रेलवे की सड़क लोगों के लिए जानलेवा बनी है। बताया गया है की विद्यापतिनगर से दलसिंहसराय जाने वाली मुख्य पथ के उक्त रेल फाटक के निकट बीते नवंबर माह में रेलवे द्वारा सरक पर कालीकर्ण कराया गया था। जो एक साल भी नही चल सका और सड़क टूटकर जर्जर हो गया है। जहा बीते दो दिनों में दो घटनाएं घट चुकी है। बर्षा से सड़क के टूट जाने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिसमें बीते दिन एक बालू लदी ट्रक के फसने से लोगो को आवागमन में काफी परेशानी हुई वही दूसरे दिन कपड़ा लदा एक वाहन भी पलट गया था। जिसमें लोग बालबाल बच गया था। जबकि इस पथ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन होता रहता है। इतना ही नहीं इस पथ से विद्यापतिनगर और मोहिउद्दीनगर के लोगों को अनुमंडल और जिला तक आवागमन होता रहता है। बाबजूद रेल प्रशासन का ध्यान इस पथ पर नहीं होने से लोगो में रेल प्रशासन के प्रति गहरा क्षोभ बना है।
