विद्यापतिनगर मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण अभियान में छूटे हुए बच्चों को चिन्हित किया गया था, जिसे टीकाकरण करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11 सितंबर से प्रारंभ है जो आगामी 16 सितंबर तक आईएमआई के तहत 5-0 का संचालन किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य को करने को लेकर लोगों को याद आएंगे। उन्होंने अपने तीन साल से अधिक के कार्यकाल में क्षेत्र के लोगों के बीच ईमानदारी, कर्मठता, छात्र युवाओं में जागरूकता और विभाग के लोगो के साथ जागरूक लोगों के बीच मैराथन दौड़ के लिए सदा याद आएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के बालकृष्णापुर मड़वा पंचायत के मुखिया संजीत कुमार सहनी के आवास पर बुधवार को प्रखंड मुखिया संघ की एक आपात बैठक आयोजित कर प्रखंड के मनियारपुर के मुखिया बेबी देवी के पति दिनेश कुमार राय को शराब मामले में जानबूझकर फसाए जाने का विरोध किया गया।। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रतन कुमार ने किया, जबकि संचालन कांचा के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार राय ने किया। सभा में उपस्थित प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया ने एक सुर में मनियारपुर के मुखिया पति दिनेश कुमार राय को शराब मामले में फंसाए जाने का विरोध किया। सभा को संबोधित करते हुए मुखिया संजीत कुमार सहनी ने कहा कि मनियारपुर के मुखिया पति दिनेश कुमार राय एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं, उन्हें स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा जानबूझकर शराब मामले में फसाया गया है, जो उचित नहीं है। मुखिया संघ प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले का उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। वहीं मुखिया विवेकानंद सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस जानबूझकर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शराब मामले में फंसाने का काम करती है जो कहीं से उचित नहीं है, तथा ऐसे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुखिया समाज का प्रतिनिधि होता है यदि ऐसे मामलों में उन्हें फसाया जाता है तो निश्चित रूप से समाज में उनकी क्षवि खराब होती है। विदित हो कि गत 8 अगस्त को मुखिया पति दिनेश कुमार राय के आवासीय परिसर से एक स्कॉर्पियो बरामद हुआ था, जिसने भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में मनियारपुर के मुखिया पति दिनेश कुमार राय को नामजद अभियुक्त बनाया है। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रतन कुमार, विवेकानंद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, रामप्रवेश राय, मुकेश कुमार, संजीत कुमार सहनी, मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार, लालबाबू सिंह, रंजीत कुमार राय, कुंदन कुमार, अरुण कुमार साह आदि मौजूद थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। विभागीय लचर व्यवस्था के कारण प्रखंड के स्कूलों में छात्रों के लिए बनने वाला मध्यान भोजन ठप होने के कगार पर है। बताया गया हैं कि प्रखंड के 91 स्कूलों में एम डी एम की राशि विगत तीन माह से नहीं मिलने के कारण स्कूल में किराना के साथ अन्य सामने की आपूर्ति करने वाले दुकानदार भी पैसा नही मिलने से समान देने में कोताही बरत है। कई स्कूलों में शिक्षको को जेब से रुपया देने पर रहा है। राशि के अभाव में प्रखंड के 91 स्कूलों के करीब 26 हजार छात्रों की स्कूल में दोपहर के समय मिलने वाली खाना, फल, अंडा आदि बंद होने की स्थिति बनी है। जिसके कारण अभिभावकों में भारी छोभ बना है। वही शिक्षक भी परेशान बने है। इस बाबत प्रखंड एम डी एम साधन सेवी को फोन करने पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ है। बीईओ शवनम कुमारी ने बताया कि मैं बीमार हूं और छुट्टी पर होने के कारण मुझे कुछ पता नहीं है।

विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर गांव के एक किसान से जमीन के दाखिल-खारिज करने के लिए हल्का कर्मचारी द्वारा रिश्ता मांगने का मामला प्रकाश में आया है, इस बाबत अंचल क्षेत्र के मऊ धनेशपुर निवासी किसान विशाल कुमार ने जिलाधिकारी समस्तीपुर को एक पत्र लिख कर संबंधित कर्मचारी द्वारा 10 हजार रुपए मांगने तथा नहीं देने पर दाखिल-खारिज नहीं करने की शिकायत की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता विशाल कुमार ने बताया कि मैंने केवला जमीन के दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालय विद्यापतिनार में ऑनलाइन आवेदन किया था,‍ जिसका केस नंबर 397/23-24 है। आवेदन करते समय मेरे द्वारा सभी आवश्यक कागजात जमा कराया गया था, परन्तु आवेदन करने के 10 दिन पश्चात् हल्का कर्मचारी सपना कुमारी द्वारा मुझ से इस कार्य के लिए 10 हजार रुपए की मांग की गई तथा कहा गया कि राशि जमा नहीं करने पर किसी भी सूरत में दाखिल-खारिज नहीं होगा। श्री ‌कुमार ने बताया कि उक्त कर्मचारी द्वारा धमकी भी दी गई कि तुम्हें जहां शिकायत करना है, कर सकते हो परन्तु तुम्हारा काम नहीं होगा। उधर संबंधित कर्मचारी सपना कुमारी ने बताया कि मुझ पर लगाया गया सभी आरोप झूठा तथा बेबुनियाद है, मुझ से विशाल कुमार न तो कभी मिले हैं और न ही ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में है। विदित हो कि तब से लेकर आज तक पीड़ित किसान विशाल कुमार कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, परन्तु संबंधित विभाग द्वारा अब तक उनके काम पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो अंचल कार्यालय में चल रहे बड़े भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) का तबादला हो जाने के बाद भी नव पदस्थापित पीआरएस को प्रभार नहीं सौंपा गया है, जिस कारण पंचायत में चल रही विकास योजनाएं प्रभावित हो रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के बंगराहा पंचायत में चित्रलेखा कुमारी बतौर पंचायत रोजगार सेवक कार्यरत थी, उनके पास सिमरी पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार था। उनका तबादला विभूतिपुर प्रखंड में दो माह पूर्व हो चुका है, परन्तु अबतक उनके द्वारा नए पीआरएस कों प्रभार नहीं सौंपा गया है, जिस कारण मनरेगा से संबंधित योजनाएं प्रभावित हो रही है। इस बाबत मनरेगा पीओ संजय कुमार ने पूर्व पीआरएस चित्रलेखा कुमारी के नाम एक पत्र जारी कर उन्हें शीघ्र नव पदस्थापित पीआरएस कों प्रभाव सौंपने का निर्देश दिया है ‌।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से चार पियक्कड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के फरसा चौक से दिनकर पासवान एवं बढ़ौना गांव से प्रियांशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि फरसा चौक गांव निवासी दिनकर पासवान एवं बढ़ौना निवासी प्रियांशु कुमार शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसे गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया मेडिकल जांच के बाद पुष्टि होने पर उसे जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने वैशाली जिले के महनार निवासी लगनदेव राय एवं राजू राम को साहिट गांव से पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चार पियक्कड़ को गश्ती पुलिस ने पकड़ा है। सभी शराब पीकर गांव में हंगामा मचा रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के बाल कृष्णापुर मड़वा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गंज स्थित मुखिया संजीत कुमार साहनी के आवास पर रविवार को एक निजी अस्पताल के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे मरीजों ने उपस्थित चिकित्सकों से विभिन्न बीमारियों का इलाज कराया। शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया संजीत कुमार साहनी ने बताया कि प्रखंड के साहिट वृंदावन में संचालित शिव शक्ति अस्पताल के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आए मरीजों का इलाज निःशुल्क किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवा भी दी गई। उन्होंने अस्पताल के निदेशक को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे शिविर का आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए, जिससे गांव में रहने वाले लोगों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। वहीं डॉ. कुमुद रंजन एवं डॉ. रोमा साक्षी ने बताया कि आज के शिविर में विभिन्न बीमारियों का इलाज एवं परामर्श मरीज को दिया गया, शिविर में सबसे अधिक रोगी मधुमेह से संबंधित थे। डॉ. रोमा साक्षी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का खान-पान एवं रहन-सहन बदला है, इसी कारण मधुमेह रोग गांव में तेजी से पांव पसार रहा है, यही कारण है कि दिन-प्रतिदिन मधुमेह रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं डॉ. कुमुद रंजन ने बताया कि इस मुफ्त चिकित्सा शिविर में मौसमी बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के अलावा गंभीर बीमारियों का भी इलाज किया गया। वहींं अस्पताल के निदेशक कुश कुमार उर्फ छोटू सिंह ने बताया कि आज जिन रोगियों का इलाज किया गया है, वे अगले 20 दिनों तक अस्पताल आकर निःशुल्क परामर्श एवं उपचार करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनो से इस प्रकार का शिविर अस्पताल के द्वारा जगह-जगह लगाए जा रहे हैं, आने वाले समय में अन्य पंचायतों एवं गांव में भी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुफ्त उपचार एवं दवा की व्यवस्था होगी। मौके पर डॉ. रोमा साक्षी, डॉ. कुमुद रंजन, सहायक प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, अस्पताल के निदेशक कुश कुमार (छोटू सिंह) मुखिया संजीत कुमार साहनी, सरपंच दशरथ राय, विपिन कुमार, राजेश रघुवीर, मोहम्मद हैदर, हरेराम साहनी आदि मौजूद थे।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर जनता दल यूनाइटेड द्वारा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा लगाते हुए संध्या में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया है। जिसका नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह कर रहे थे। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में जदयू के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर घटहो ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव से पुलिस ने शुक्रवार की संख्या करीब चार बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पंचायत की मुखिया बेबी देवी (पति दिनेश राय) के आवासीय परिसर से भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदा स्कार्पियो को जप्त किया है, वहीं मौके पर एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।