विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर गांव के एक किसान से जमीन के दाखिल-खारिज करने के लिए हल्का कर्मचारी द्वारा रिश्ता मांगने का मामला प्रकाश में आया है, इस बाबत अंचल क्षेत्र के मऊ धनेशपुर निवासी किसान विशाल कुमार ने जिलाधिकारी समस्तीपुर को एक पत्र लिख कर संबंधित कर्मचारी द्वारा 10 हजार रुपए मांगने तथा नहीं देने पर दाखिल-खारिज नहीं करने की शिकायत की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता विशाल कुमार ने बताया कि मैंने केवला जमीन के दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालय विद्यापतिनार में ऑनलाइन आवेदन किया था,‍ जिसका केस नंबर 397/23-24 है। आवेदन करते समय मेरे द्वारा सभी आवश्यक कागजात जमा कराया गया था, परन्तु आवेदन करने के 10 दिन पश्चात् हल्का कर्मचारी सपना कुमारी द्वारा मुझ से इस कार्य के लिए 10 हजार रुपए की मांग की गई तथा कहा गया कि राशि जमा नहीं करने पर किसी भी सूरत में दाखिल-खारिज नहीं होगा। श्री ‌कुमार ने बताया कि उक्त कर्मचारी द्वारा धमकी भी दी गई कि तुम्हें जहां शिकायत करना है, कर सकते हो परन्तु तुम्हारा काम नहीं होगा। उधर संबंधित कर्मचारी सपना कुमारी ने बताया कि मुझ पर लगाया गया सभी आरोप झूठा तथा बेबुनियाद है, मुझ से विशाल कुमार न तो कभी मिले हैं और न ही ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में है। विदित हो कि तब से लेकर आज तक पीड़ित किसान विशाल कुमार कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, परन्तु संबंधित विभाग द्वारा अब तक उनके काम पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो अंचल कार्यालय में चल रहे बड़े भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।