विद्यापतिनगर प्रखंड के बालकृष्णापुर मड़वा पंचायत के मुखिया संजीत कुमार सहनी के आवास पर बुधवार को प्रखंड मुखिया संघ की एक आपात बैठक आयोजित कर प्रखंड के मनियारपुर के मुखिया बेबी देवी के पति दिनेश कुमार राय को शराब मामले में जानबूझकर फसाए जाने का विरोध किया गया।। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रतन कुमार ने किया, जबकि संचालन कांचा के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार राय ने किया। सभा में उपस्थित प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया ने एक सुर में मनियारपुर के मुखिया पति दिनेश कुमार राय को शराब मामले में फंसाए जाने का विरोध किया। सभा को संबोधित करते हुए मुखिया संजीत कुमार सहनी ने कहा कि मनियारपुर के मुखिया पति दिनेश कुमार राय एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं, उन्हें स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा जानबूझकर शराब मामले में फसाया गया है, जो उचित नहीं है। मुखिया संघ प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले का उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। वहीं मुखिया विवेकानंद सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस जानबूझकर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शराब मामले में फंसाने का काम करती है जो कहीं से उचित नहीं है, तथा ऐसे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुखिया समाज का प्रतिनिधि होता है यदि ऐसे मामलों में उन्हें फसाया जाता है तो निश्चित रूप से समाज में उनकी क्षवि खराब होती है। विदित हो कि गत 8 अगस्त को मुखिया पति दिनेश कुमार राय के आवासीय परिसर से एक स्कॉर्पियो बरामद हुआ था, जिसने भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में मनियारपुर के मुखिया पति दिनेश कुमार राय को नामजद अभियुक्त बनाया है। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रतन कुमार, विवेकानंद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, रामप्रवेश राय, मुकेश कुमार, संजीत कुमार सहनी, मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार, लालबाबू सिंह, रंजीत कुमार राय, कुंदन कुमार, अरुण कुमार साह आदि मौजूद थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।