विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में शुक्रवार को ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मऊ बाजार के रामचंद्र साह के पुत्र शिव कुमार साह ( 45 ) के रूप में की गयी। मृतक मऊ बाजार में गृह निर्माण कार्य में मजदूरी समाप्त कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान संकीर्ण रास्ते से जाने के क्रम में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया। इससे मौके पर ही मजदूर की मौत हो गयी। घटना को लेकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। मौत की खबर पर मऊ बाजार सहित आस पास के ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए। वहीं घर वालों ने घटना स्थल पर मृतक के शव को रखकर रोने धोने के साथ घटना पर आक्रोश जताने लगे। जानकारी मिलने पर एस एच ओ फिरोज आलम पुलिस बल के साथ वहां पहुंच लोगों को शांत करने में जुटे हैं। घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया है। बताया जाता है की ट्रैक्टर स्थानीय एक चिमनी मालिक का है। जो मऊ बाजार में ईंट पहुंचाकर वापस चिमनी की ओर जा रहा था।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत सरकार भवन के सभागार में शुक्रवार को बीईओ श्रवण कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी आयोजित की गई। किसान गोष्ठी में ओल व हल्दी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मधुकर श्लोक ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार ने किसानों को ओल व हल्दी खेती की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि किसान ओल व हल्दी की खेती कर अच्छी मुनाफा कमा सकते हैं। बिहार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार बागवानी के साथ-साथ जमीन के अंदर पैदा होने वाले फसलों पर किसानों को अनुदान दे रही है। कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय के वेबसाइट पर किसान ऑनलाइन आवेदन कर अनुदान का लाभ उठा सकते हैं। अब ओल व हल्दी उत्पादन की खेती से किसान समृद्ध होंगे। इसके लिए वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है। गोष्ठी में किसानों को ओल व हल्दी की खेती करने के तरीके व इससे होने वाला लाभ के विषय के बारे में बताया गया। वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डॉ सिद्धार्थ ने मक्का के अच्छादन के बारे में बताया। जबकि प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने उद्यान विभाग में चलने वाली योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। मौके पर किसान सलाहकार गिरीश कुमार, अशोक कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद थे।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड के बजरंगी चौक-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन से पश्चिम गुमटी संख्या 9बी को पार करने वाली सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है, जिस कारण आए दिन कोई न कोई गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। शुक्रवार की सुबह भी दलसिंहसराय से विद्यापतिनगर जा रहा एक बालू लदा ट्रक सड़क पर बने गड्ढों में फंस गया, जिससे इस मार्ग पर घंटों यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे द्वारा जब से इस गुमटी का निर्माण कराया गया है, तभी से इस सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है। समय-समय पर सड़क का मरम्मत कराया जाता है, परन्तु स्थिति यथावत बनी हुई है। लोगों ने बताया कि गत नवम्बर माह में इस सड़क को बनाया गया था, लेकिन केबल 9 महीनों में ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विदित हो कि यह सड़क सीधे अनुमंडल मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय को जोड़ती है, जिस कारण प्रतिदिन सैकड़ो वाहन इस मार्ग से होकर गुजरती है, लेकिन खराब सड़क के कारण रोजाना कई गाडियां क्षतिग्रस्त हो जाती है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर लगातार बारिश से प्रखंड सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार देर रात से प्रारंभ हुई बारिश शुक्रवार को लगातार होती रही। लगातार बारिश के कारण प्रखंड की सड़कों पर जल जमाव हो गया है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। बारिश के चलते जगह-जगह जल जमाव हो गया है। जल जमाव के कारण दो पहिया वाहन चालकों पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क के गड्‌ढों में पानी जम गया है। शुक्रवार को भी दिन भर घने बादल छाए रहे। दिन भर बारिश होती रही। आवागमन में भी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा। बारिश और ग्रामों में चारों ओर पानी ही पानी, कुछ ऐसा नजारा था शुक्रवार को ग्रामीण सड़कें जलमग्न रही। बाजिदपुर बाजार जाने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर एसपी के निर्देश पर विद्यापतिनगर थाना में लाइसेंसी हथियारों के भौतिक सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने थाना में 11 लाइसेंसी शस्त्र धारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक अनुज्ञप्ति धारक के लिए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। जिसके लिए 34 लोगों को नोटिस भेजा गया था। जिसमे केवल 11 लोगों ने उपस्थित होकर शस्त्रों का सत्यापन कराया है। उन्होंने बताया कि शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले शस्त्र धारकों के लाइसेंस रद्द कराने को लेकर वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के आदेश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर लाइसेंसी हथियार रखने वाले लाइसेंस धारी का सत्यापन कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि शस्त्र अथवा अनुज्ञप्ति में त्रुटि पाए जाने पर अनुज्ञप्ति रद करने के लिए प्रस्ताव वरीय पदाधिकारी को भेज दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बचे हुए लाइसेंस धारी जल्द से जल्द शास्त्रों का भौतिक सत्यापन करा लें।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के गढ़सीसई पंच वटी चौक पर अन्य सालो की भांति इस साल भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजी है पंचवटी चौक। पूजा समिति की ओर से चौक के निकट बने भव्य पंडाल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित अनेक आकर्षक मूर्ति बनाया गया है। पूजा स्थल पर कृष्ण राधा के साथ कंश, सुदामा, यसोदा, नंद आदि की भव्य प्रतिमा लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। पूजा समिति के नरेश महतो, अध्यक्ष रामचंद्र महतो, विनोद महतो आदि ने बताया कि तीन दिवसीय जन्माष्टमी कार्यक्रम में आने वाले लोगो के सुविधा का ख्याल रखा गया है। सुरक्षा, रोशनी के साथ पुलिस बल को भी जानकारी दी गई है।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मलकलीपुर निवासी समाजसेवी अवधेश सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के अध्यक्षता भागवत प्रसाद सिंह एवं संचालन कैलाश पासवान ने किया। इस अवसर पर लोगों ने स्वर्गीय अवधेश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अवधेश सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे। बताया गया कि गत कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से हृदयगति रुक जाने से असामयिक उनका निधन हो गया। वे सदा समाज के लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करते रहे। उनके योगदानों काे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस श्रद्धांजलि सभा में जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, सचिदानंद सिंह, कमेंद्र प्रसाद सिंह, रामबहादुर सहनी, मोहन सिंह, बादल सिंह चौहान, देवनीति सिंह, टिंकू सिंह, गणेश राय आदि उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत भवन के निकट दोपहर एक अज्ञात बोलेरो बरामद की गई। दोपहर ग्रामीणों ने जब लावारिस हालत में बेलेरो को देखा तो थाना को सूचना दी। थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बोलेरो को अपने कब्जे में बेलेरो थाना लेते गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के कांचा चौक पर बुधवार को पूर्व जिला पार्षद, पूर्व मुखिया सह भाकपा नेता कामरेड राम विलास राय विमल की छठी पुण्य तिथि मनाई गई। अध्यक्षता उपेंद्र कुमार राय ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार NGO संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपना विचार दिए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।