विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मलकलीपुर निवासी समाजसेवी अवधेश सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के अध्यक्षता भागवत प्रसाद सिंह एवं संचालन कैलाश पासवान ने किया। इस अवसर पर लोगों ने स्वर्गीय अवधेश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अवधेश सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे। बताया गया कि गत कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से हृदयगति रुक जाने से असामयिक उनका निधन हो गया। वे सदा समाज के लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करते रहे। उनके योगदानों काे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस श्रद्धांजलि सभा में जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, सचिदानंद सिंह, कमेंद्र प्रसाद सिंह, रामबहादुर सहनी, मोहन सिंह, बादल सिंह चौहान, देवनीति सिंह, टिंकू सिंह, गणेश राय आदि उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
