विद्यापतिनगर। प्रखंड के गढ़सीसई पंच वटी चौक पर अन्य सालो की भांति इस साल भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजी है पंचवटी चौक। पूजा समिति की ओर से चौक के निकट बने भव्य पंडाल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित अनेक आकर्षक मूर्ति बनाया गया है। पूजा स्थल पर कृष्ण राधा के साथ कंश, सुदामा, यसोदा, नंद आदि की भव्य प्रतिमा लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। पूजा समिति के नरेश महतो, अध्यक्ष रामचंद्र महतो, विनोद महतो आदि ने बताया कि तीन दिवसीय जन्माष्टमी कार्यक्रम में आने वाले लोगो के सुविधा का ख्याल रखा गया है। सुरक्षा, रोशनी के साथ पुलिस बल को भी जानकारी दी गई है।
