विद्यापतिनगर एसपी के निर्देश पर विद्यापतिनगर थाना में लाइसेंसी हथियारों के भौतिक सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने थाना में 11 लाइसेंसी शस्त्र धारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक अनुज्ञप्ति धारक के लिए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। जिसके लिए 34 लोगों को नोटिस भेजा गया था। जिसमे केवल 11 लोगों ने उपस्थित होकर शस्त्रों का सत्यापन कराया है। उन्होंने बताया कि शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले शस्त्र धारकों के लाइसेंस रद्द कराने को लेकर वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के आदेश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर लाइसेंसी हथियार रखने वाले लाइसेंस धारी का सत्यापन कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि शस्त्र अथवा अनुज्ञप्ति में त्रुटि पाए जाने पर अनुज्ञप्ति रद करने के लिए प्रस्ताव वरीय पदाधिकारी को भेज दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बचे हुए लाइसेंस धारी जल्द से जल्द शास्त्रों का भौतिक सत्यापन करा लें।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।