विद्यापतिनगर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को बिहार सरपंच संघ के आह्वान पर ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सरपंच संघ ने एक दिवसीय धरना दिया। अध्यक्षता सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने किया। इनकी ग्यारह सूत्री मांगों में सम्मान जनक वेतन भत्ता स्वास्थ्य एवं पूर्ण बीमा सहित पेंशन लागू करने, सरपंच को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत कर सभी कचहरी में चौकीदार व प्रहरी स्थायी नियुक्ति करने,कचहरी का बकाया भवन किराया अबिलम्ब भुगतान किए जाने, सभी कचहरी में कम्प्यूटर ऑपरेटर, अमीन, आदेशपाल नियुक्ति करने सहित ग्यारह मांगें शामिल थे। धरना प्रदर्शन के दौरान एक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता रंजीत सिंह टुनटुन ने की। संचालन सरपंच चतुर्भुज प्रसाद सिंह ने किया। सरपंच प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ महताब अंसारी को मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में सरपंच सुनील द्विवेदी, नीलम देवी, रामचंद्र पासवान, राम नरेश साह, नरेश महतो आदि शामिल थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को देश के पहले उपराष्ट्रपति सह दूसरे राष्ट्रपति, शिक्षक, सह भारत रत्न प्राप्त महान शिक्षाविद, दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पूरे धूम धाम के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालय, मदरसा, निजी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों व विद्यालय के छात्रों में शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान शिक्षकों व छात्रो ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोस्वामी टोला में विद्यालय के शिक्षकों व छात्रो ने शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान मध्य विद्यालय मऊ धनेशपुर के प्रधानाध्यापक जयराज पासवान, उच्च माध्यमिक विद्यालय बालकृष्णपुर मड़वा के एसएम रमेश रजक व अन्य शिक्षकों ने बच्चो को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए उनके द्वारा बताए नेक रास्तो पर चलने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की मुख्य धुरी है, शिक्षा से हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते है। वही इस दौरान छात्रो ने अपने गुरुजनों व शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर कलम, डायरी व पुष्प भेट करते हुए अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं प्रखंड़ के विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण, प्राथमिक विद्यालय सुभानीपुर, आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर, विद्यापति उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर, कस्तुरबा गांधी मिर्जापुर आदि स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। मौके पर शिक्षक अजय झा, अमित भूषण, राजीव कुमार, संतोष कुमार तरुण, मनोज कुमार सहित अन्य लोग व विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। शिक्षक दिवस पर समाहरणालय समस्तीपुर में आयोजित एक समारोह में जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बेहतर कार्य के लिए जिले के कई शिक्षकों को सम्मानित किया जिसमें प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित भूषण एवं आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित होने के बाद खुशी जाहिर करते हुए शिक्षक अमित भूषण ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कर्तव्य निष्ठता एवं बेहतर कार्य के लिए मुझे यह सम्मान मिला है, मैं प्रयास करूंगा कि आने वाले समय में और बेहतर प्रयास के द्वारा अपने विद्यालय को उत्कृष्टता प्रदान कर सकूं। श्री भूषण हाल ही में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य बने हैं, वे एक बेहतर शिक्षक के रूप में छात्र-छात्राओं के बीच लोकप्रिय है। सम्मानित होने पर शिक्षक अमित भूषण एवं मनोज कुमार को शिक्षकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर सरकार शिक्षा के प्रचार -प्रसार पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जा सके, इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। हैरत की बात है कि इन सब के बावजूद अब भी कई ऐसे विद्यालय हैं जो बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। ऐसा ही एक विद्यालय है। प्रखण्ड स्थित विद्यापति प्लस टू विद्यालय मऊ बाजिदपुर उतर। महज 8 कमरे के भरोसे ही ये हाई स्कूल संचालित हो रहा है। 10 कमरों में से दो कमरे जर्जर हालत में हैं। इस तरह 1479 स्टूडेंटस महज 8 छोटे कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं। 15 साल पूर्व इस विद्यालय को +2 उच्च विद्यालय के रूप में अपग्रेड कर दिया गया है। ऐसे में यहां दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स कहां बैठेंगे और कहां +2 स्टूडेंट्स की कक्षाएं संचालित होंगी। यह भी एक बड़ी चुनौती है। एक दशक पहले तक वर्ग कक्ष के कमरों में पठन पाठन का काम होता रहा। हालांकि वक्त के साथ भवन की बुनियाद कमजोर होती चली गईं। जिसके चलते दो कमरे जर्जर हो चुके हैं। ये कमरे बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। किसी भी वक्त ये कमरे ढह सकते हैं। इस विद्यालय में कुल 1479 छात्र -छात्राओं ने नामांकन करा रखा है। हालांकि पर्याप्त कमरा न होने की वजह से कभी कभार ही अधिकांश स्टूडेंट्स विद्यालय पहुंचते हैं। हैरत की बात है कि बुनियादी सुविधाओं से जूझते इस विद्यालय को अपग्रेड कर साल 2008 में प्लस टू का दर्जा दे दिया गया। हालांकि इसके बाद अब तलक न जर्जर भवन का निर्माण कराया गया। न ही प्लस टू के नए सत्र को देखते हुए नई बुनियाद ही खड़ी की गई। साथ ही अब तक दो शिक्षक ही बहाल किए गए। ऐसे में दाखिला ले चुके 618 स्टूडेंट्स कहां पढ़ेंगे। ये भी एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर के छात्र मनचले से परेशान बने है। जिसकी शिकायत पर प्रधानाचार्य अजय झा ने सरपंच रंजीत कुमार सिंह और पुलिस को दिया है। बताया गया है की शिक्षा सचिव के सख्ती के बाद स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ी है। जिसमे उक्त स्कूल में सर्वाधिक छात्राओं की संख्या बताया गया है। जिसके स्कूल आगमन के बाद छुट्टी के समय घर जाने के क्रम में स्कूल के कथित छात्र के साथ अन्य युवकों के द्वारा मिर्जापुर पुलिया के पास छात्राओं से बराबर बदसलूकी करने की जानकारी छात्राओं ने स्कूल के प्रधानाचार्य को दिया। बताते है की स्थिति यह बनी की मनचले स्कूल परिसर में भी आपस में आकर मारपीट किया करते थे और फब्तियां कसा करते थे। जानकारी मिलते ही प्रधानाचार्य अजय झा ने सरपंच और पुलिस को सूचना दिया। जिसपर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी लेकर छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। प्रधानाचार्य अजय झा ने बताया कि परिस्थिति और जगह अभाव को देखते हुए स्कूल में एक दिन छात्र और दूसरे दिन छात्राओं की आने की व्यवस्था किया गया है। अभिभावकों को भी बैठक कर जानकारी दी गई है। थानाध्य फिरोज आलम ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच पड़ताल किया जा रहा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के सिमरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 में सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। मुसहरी टोल से सिमरी चौक जाने वाली सड़क से कन्या विद्यालय जाने के लिए सड़क बनी है, जिसकी स्थिति काफी दयनीय है। सड़क पर काफी गड्ढे बन गए हैं। जिससे राहगीरों को जाने आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण हुआ था। जो पांच सालों में जर्जर हो चुका है। पंचायत की एकाध सड़क को छोड़ दें तो बाकी सड़क की स्थिति ठीक ठाक है, लेकिन यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग विभाग को इस जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए कई बार सूचना दिए। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। किसानों का कहना है कि फसल बुआई व कटाई इसी जर्जर रास्ते से होकर ट्रैक्टर पर फसल लोड कर फसल की ढुलाई होती है। सड़क अच्छी नहीं रहने के कारण मजदूर को रखकर घर तक फसल ले जाना पड़ता है। बरसात के दिनों सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो जाता है। सड़क पर कीचड़ एवं गड्ढों में पानी भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग काम कर देर रात घर वापस आते हैं रास्ते में बने गड्ढे से परेशानी होती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
