विद्यापतिनगर प्रखंड के सिमरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 में सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। मुसहरी टोल से सिमरी चौक जाने वाली सड़क से कन्या विद्यालय जाने के लिए सड़क बनी है, जिसकी स्थिति काफी दयनीय है। सड़क पर काफी गड्ढे बन गए हैं। जिससे राहगीरों को जाने आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण हुआ था। जो पांच सालों में जर्जर हो चुका है। पंचायत की एकाध सड़क को छोड़ दें तो बाकी सड़क की स्थिति ठीक ठाक है, लेकिन यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग विभाग को इस जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए कई बार सूचना दिए। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। किसानों का कहना है कि फसल बुआई व कटाई इसी जर्जर रास्ते से होकर ट्रैक्टर पर फसल लोड कर फसल की ढुलाई होती है। सड़क अच्छी नहीं रहने के कारण मजदूर को रखकर घर तक फसल ले जाना पड़ता है। बरसात के दिनों सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो जाता है। सड़क पर कीचड़ एवं गड्ढों में पानी भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग काम कर देर रात घर वापस आते हैं रास्ते में बने गड्ढे से परेशानी होती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
