विद्यापतिनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को देश के पहले उपराष्ट्रपति सह दूसरे राष्ट्रपति, शिक्षक, सह भारत रत्न प्राप्त महान शिक्षाविद, दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पूरे धूम धाम के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालय, मदरसा, निजी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों व विद्यालय के छात्रों में शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान शिक्षकों व छात्रो ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोस्वामी टोला में विद्यालय के शिक्षकों व छात्रो ने शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान मध्य विद्यालय मऊ धनेशपुर के प्रधानाध्यापक जयराज पासवान, उच्च माध्यमिक विद्यालय बालकृष्णपुर मड़वा के एसएम रमेश रजक व अन्य शिक्षकों ने बच्चो को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए उनके द्वारा बताए नेक रास्तो पर चलने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की मुख्य धुरी है, शिक्षा से हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते है। वही इस दौरान छात्रो ने अपने गुरुजनों व शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर कलम, डायरी व पुष्प भेट करते हुए अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं प्रखंड़ के विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण, प्राथमिक विद्यालय सुभानीपुर, आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर, विद्यापति उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर, कस्तुरबा गांधी मिर्जापुर आदि स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। मौके पर शिक्षक अजय झा, अमित भूषण, राजीव कुमार, संतोष कुमार तरुण, मनोज कुमार सहित अन्य लोग व विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
