विद्यापतिनगर। शिक्षक दिवस पर समाहरणालय समस्तीपुर में आयोजित एक समारोह में जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बेहतर कार्य के लिए जिले के कई शिक्षकों को सम्मानित किया जिसमें प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित भूषण एवं आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित होने के बाद खुशी जाहिर करते हुए शिक्षक अमित भूषण ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कर्तव्य निष्ठता एवं बेहतर कार्य के लिए मुझे यह सम्मान मिला है, मैं प्रयास करूंगा कि आने वाले समय में और बेहतर प्रयास के द्वारा अपने विद्यालय को उत्कृष्टता प्रदान कर सकूं। श्री भूषण हाल ही में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य बने हैं, वे एक बेहतर शिक्षक के रूप में छात्र-छात्राओं के बीच लोकप्रिय है। सम्मानित होने पर शिक्षक अमित भूषण एवं मनोज कुमार को शिक्षकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।