विद्यापतिनगर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को बिहार सरपंच संघ के आह्वान पर ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सरपंच संघ ने एक दिवसीय धरना दिया। अध्यक्षता सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने किया। इनकी ग्यारह सूत्री मांगों में सम्मान जनक वेतन भत्ता स्वास्थ्य एवं पूर्ण बीमा सहित पेंशन लागू करने, सरपंच को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत कर सभी कचहरी में चौकीदार व प्रहरी स्थायी नियुक्ति करने,कचहरी का बकाया भवन किराया अबिलम्ब भुगतान किए जाने, सभी कचहरी में कम्प्यूटर ऑपरेटर, अमीन, आदेशपाल नियुक्ति करने सहित ग्यारह मांगें शामिल थे। धरना प्रदर्शन के दौरान एक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता रंजीत सिंह टुनटुन ने की। संचालन सरपंच चतुर्भुज प्रसाद सिंह ने किया। सरपंच प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ महताब अंसारी को मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में सरपंच सुनील द्विवेदी, नीलम देवी, रामचंद्र पासवान, राम नरेश साह, नरेश महतो आदि शामिल थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
